{"_id":"6078fb798ebc3e59166363a1","slug":"rajasthan-news-bjp-leader-gulabchand-kataria-gets-death-threats-from-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान पड़ा भारी: भाजपा नेता के पुतले को मारी गोली, युवक बोला- यहां आए तो ऐसे ही उड़ा देंगे सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयान पड़ा भारी: भाजपा नेता के पुतले को मारी गोली, युवक बोला- यहां आए तो ऐसे ही उड़ा देंगे सिर
Fri, 16 Apr 2021 08:20 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 16 Apr 2021 08:20 AM IST
सार
राजस्थान के भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। महाराणा प्रताप पर एक बयान जारी करने के बाद गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ कई लोगों ने अपनी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
गुलाबचंद कटारिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की जुबान फिसलने के बाद उनकी मुश्किलें थमने का नाम ले रही हैं। कुछ दिन पहले राजसमंद में चुनाव प्रचार कर रहे गुलाबचंद कटारिया ने महाराणा प्रताप को लेकर एक बयान जारी कर दिया था, जिसके बाद लोगों ने उनके खिलाफ नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक युवक भाजपा नेता जान से मारने की धमकी देता नजर आ रहा है। वीडियो में गुलाबचंद का पुतला बनाकर उन्हें गोली से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
ये वीडियो भीलवाड़ा जिले के सालड़ा तहसील के राजपूत ठिकाने अलोली का है। वीडियो में युवक गुलाबचंद कटारियो को चेतावनी देते हुए कह रहा है कि अगर गुलाबचंद कटारिया अलोली पहुंचे तो उनके सिर पर गोली मारकर उनकी जान ले ली जाएगी। हालांकि महाराणा प्रताप पर दिए गए बयान के बाद कटारिया ने दो बार वीडियो जारी कर माफी मांग ली है।
विज्ञापन
गुलाबचंद कटारिया का कहना है कि वीडियो में महाराणा प्रताप के प्रति कोई दुर्भावना नहीं थी, बल्कि वो उनकी खूबियों का बखान कर रहे थे। उपचुनाव होने की वजह से वीडियो को तोड़-मरोड़कर दिखाया जा रहा है। बता दें कि राजस्थान की तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।
राजस्थान की राजसमंद, सहाड़ा और सुजानगढ़ सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से दो सीट कांग्रेस तो एक सीट भाजपा के पास रही है। राजसमंद सीट भाजपा नेता किरण माहेश्वरी के निधन के बाद खाली हुई है। जबकि सहाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और सुजानगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन के चलते वहां उपचुनाव हो रहे हैं।
राजसमंद सीट भाजपा की परंपरागत सीट मानी जा रही है और इसे बचाए रखने के लिए भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया और सांसद दीया कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सीटों पर उपचुनाव 17 अप्रैल यानी कल मतदान होना है और इसके नतीजे दो मई को सामने आएंगे।