फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan kota- people did Funeral of a monkey in kota

बंदर का अंतिम संस्कार, वो भी विद्युत शव दाह गृह से, अस्थियां भी की प्रवाहित

Mon, 25 Dec 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 25 Dec 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
rajasthan kota- people did Funeral of a monkey in kota
बंदर का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
एक बंदर की मौत को लोगों की भावनाओं ने बेहद खास बना दिया। बंदर का विद्युत शव दाह गृह से अंतिम संस्कार किया गया और नदी में उसकी अस्थियां प्रवाहित की गई।
विज्ञापन


कोटा शहर के मकबरा क्षेत्र में प्राचीन मंदिर के पास कचरे के ढेर में सोमवार सुबह एक बंदर मृत मिला। स्थानीय निवासी रवि डाबी ने इसकी सूचना ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण फाउंडेशन के पदाधिकारियों को दी। तुरंत फाउंडेशन के हरीश राठौड़, तेजकरण अंची, त्रिलोक जैन, योगेश सोनी, शैलेंद्र मेहरा,  हेमंत राव, राजा शर्मा आदि मौके पर पहुंचे और बंदर को कचरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन


 

विधि विधान से हुई पूरी क्रिया

rajasthan kota- people did Funeral of a monkey in kota
Monkey Feeding
पूछताछ पर लोगों ने बताया कि संभवत: करंट से बंदर की मौत हुई है। इसके बाद फाउंडेशन सदस्य बंदर को लेकर किशोरपुरा मुक्तिधाम पहुंचे, यहां पर विधि-विधान से बंदर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया विद्युत शवदाह गृह में की गई।

शवदाह गृह के संचालक ओम प्रकाश ने बताया कि कोटा के इस पहले विद्युत शवदाह गृह में बंदर के अंतिम संस्कार का यह पहला मामला है। इस मौके पर फाउंडेशन अध्यक्ष कमल सिंह यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौजूद थे। चंबल नदी में अस्थियां विसर्जित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed