{"_id":"5a853ff04f1c1b28428b5758","slug":"rajasthan-jaipur-vasundhara-raje-government-facing-trouble","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजरी पर बवाल, अपनों के सवालों से घिरी सरकार फिर कांग्रेस ने भी किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरी पर बवाल, अपनों के सवालों से घिरी सरकार फिर कांग्रेस ने भी किए वार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव में करारी हार झेल चुकी वसुंधरा सरकार के लिए अपने ही विधायक परेशानी का सबब बने हुए हैं। हार के बाद बैकफुट पर आई राजस्थान सरकार को संभलने का मौका ही नहीं मिल पा रहा है।
राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और उपचुनाव में भारी मतदान से जीत कर आई कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। सदन में उत्साहित विपक्षी तो हमले कर ही रहे हैं, वहीं अपने विधायक भी भारी पड़ रहे हैं और सरकार को प्रतिदिन किसी न किसी विषय पर घेर रहे हैं। ऐसा ही आज भी राजस्थान विधानसभा में देखने को मिला।
आज सदन में सत्ता पक्ष के ही एक विधायक ने राजस्थान में अवैध बजरी खनन को लेकर सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष कैलाश चंद मेघवाल ने सवाल स्थगित कर दिया। इससे गुस्साए विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर दिया।

विधानसभा के बाहर बैठे पायलट
जयपुर
इसके बाद विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट की अगुवाई में विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पीसीसी चीफ ने वसुंधरा सरकार पर बजरी को लेकर आमजन को हो रही परेशानी पर घेरा। उन्होंने आरोप लगाए कि खनन में हो रहे भ्रष्टाचार और सरकार की मिलीभगत का अंजाम आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बजरी खनन पर रोक लगा दी है, जिसके बाद राजस्थान में अवैध खनन जोरों पर है। बजरी पर रोक के कारण हजारों की संख्या में श्रमिक बेरोजगार हो गए है। गौरतलब है कोटा से भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजल ने आज राजस्थान विधानसभा में बजरी के बढ़ते अवैध खनन और आम लोगों को हो रही परेशानी के लेकर सवाल लगाया था।