फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur new law will be introduce soon about juvenile rape

अब इस गुनाह की सजा होगी फांसी, जल्द ही यहां भी आ रहा है कानून

Thu, 14 Dec 2017 12:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur new law will be introduce soon about juvenile rape
gangrape
बच्चियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म के मामले कानूनी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। यहीं कारण है कि अब सरकारें इन मामलों में सख्त सजा के तहत कानूनी प्रावधानों पर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन



हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने 12 वर्ष तक की बच्चियों के साथ होने वाले दुष्कर्म के मामले में आरोपी को फांसी की सजा का कानून बनाया है। अब इसके बाद राजस्थान सहित अन्य राज्य भी इस दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहें हैं।
विज्ञापन


राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया के अनुसार राजस्थान में भी फांसी की सजा वाला कानून जल्द ही बन सकता है। इसके लिए मध्य प्रदेश के कानून का अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबंधित विभाग की एक टीम मध्य प्रदेश सरकार के इस कानून का अध्ययन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहते हैं एनसीआरबी के आंकड़े

rajasthan jaipur new law will be introduce soon about juvenile rape
राजस्थान के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया के अनुसार दुष्कर्म के मामले में फांसी की सजा के बिल का ड्राफ्ट जल्द ही तैयार कर आगामी बजट सत्र में विधानसभा में पेश किया जा सकता है।

गौरतलब है​ कि हाल ही में जारी एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में महिला सुरक्षा की स्थिति बेहद चिंतनीय है। यह हाल तब है जब राजस्थान की कमान एक महिला मुख्यमंत्री के हाथ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed