फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan IT Day 3600 youths got employment on the first day of job fair

Rajasthan IT Day: जॉब फेयर के पहले दिन 3600 युवाओं को मिला रोजगार,गहलोत बोले- सुशासन देने में IT की भूमिका अहम

Mon, 20 Mar 2023 10:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 Mar 2023 10:32 PM IST
सार

Rajasthan IT Day: आईडी डे के अवसर पर लगाए हुए जॉब फेयर में पहले दिन 3600 युवाओं को रोजगार मिला। सीएम गहलोत ने जयपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोधपुर में 200 करोड़ रुपये लागत वाले राजीव गांधी नॉलेज सर्विस एंड इनोवेशन हब का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Rajasthan IT Day 3600 youths got employment on the first day of job fair
3600 युवाओं को मिला रोजगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम गहलोत ने जोधपुर में 200 करोड़ रुपये लागत से तैयार होने वाले राजीव गांधी नॉलेज सर्विस एंड इनोवेशन हब का शिलान्यास सोमवार को जयपुर से वीसी के माध्यम से किया। यह संस्थान स्टार्ट अप्स और सर्विस प्रोफेशनल्स को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ इनोवेटिव विचारों को धरातल पर उतारने के लिए आधारभूत ढांचा खड़ा करेगा। यह संस्थान प्लग एंड प्ले मॉडल पर आधारित होगा। यहां डब्ल्यू-हब के नाम से महिला इनोवेटर्स के लिए अलग स्पेस उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे राज्य में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेश में आर्थिक विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

विज्ञापन


गहलोत ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य सरकार आवागमन में असमर्थ लाभार्थियों को चिन्हित कर उनसे संपर्क करेगी। चिन्हित व्यक्तियों के पास सर्विस प्रोवाइडर को भेजकर सरकारी सर्विसेस का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री आश्रित सेवा के पहले चरण में दिव्यांगजन, वृद्धजन, एकल नारी, विधवा महिलाएं, पालनहार को मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इन लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से घर बैठे जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन


जन आधार ई-वॉलेट किया लॉन्च...
गहलोत ने जन आधार ई-वॉलेट भी लॉन्च किया। इसके माध्यम से राज्य सरकार की ओर से लाभार्थियों को दिए जा रहे नकद राशि और गैर-नकद राशि के वाउचर्स मिल सकेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान डिजिटल यात्रा रिपोर्ट का विमोचन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित...
गहलोत सोमवार को आईटी डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश आज आईटी के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार सभी योजनाओं को आईटी आधारित बनाने की संकल्पना को आगे बढ़ा रही है। आईटी दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों से देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई पीढ़ी तैयार हो रही है। आईटी के प्रयोग से राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

हैकॉथान में 60 से ज़्यादा देशों के एक लाख पार्टिसिपेंट्स...
हैकॉथान में 60 से ज़्यादा देशों के एक लाख प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हैकॉथान में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रोजेक्ट और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हैकॉथान के नवाचार गुड गवर्नेंस में मददगार साबित होंगे। इसमें आने वाले सर्वश्रेष्ठ तीन प्रोजेक्ट्स को राज्य सरकार द्वारा उपयोग में लिया जाएगा और 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को संवेदनशील, पारदर्शी, जवाबदेह सुशासन देने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने आईटी के माध्यम से देश को 21वीं सदी से जोड़ने का सपना देखा था। आज राज्य सरकार द्वारा आईटी के बजट में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से करोड़ों प्रदेशवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर फायदा दिलाया जा रहा है।

राजस्थान आज सभी क्षेत्रों में अव्वल...
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर सभी क्षेत्रों में आगे है। स्वास्थ्य बीमा कवरेज में राजस्थान पूरे देश में पहले स्थान पर है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा राशि का प्रावधान किया गया है, जो देश में सर्वाधिक है। नए उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने से लेकर नए मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई खोलने में केन्द्र सरकार के मानकों पर राजस्थान पहले स्थान पर है। पहले जहां राज्य के स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था। वहीं, आज आईआईटी, एम्स, निफ्ट, ट्रिपल आईटी, एमएनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान राज्य में स्थापित हुए हैं। देश का सबसे बड़ा आईपीडी टॉवर राज्य में बन रहा है। सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए देश के पहले शांति और अहिंसा विभाग की स्थापना राज्य में की गई है। सबसे अधिक सरकारी नौकरियां भी राज्य में दी जा रही हैं, ताकि युवाओं को एक सुरक्षित भविष्य मिल सके। राज्य सरकार ने 19 नए जिले बनाए ताकि छोटी प्रशासनिक इकाईयां स्थापित कर सुशासन सुनिश्चित किया जा सके।

केन्द्र सरकार कानून बनाकर दे सामाजिक सुरक्षा...
गहलोत ने कहा कि देश में पिछली सरकारों द्वारा कानून बनाकर खाद्य सुरक्षा, सूचना और शिक्षा के अधिकार दिए गए। राज्य में सबसे पहले आरटीआई एक्ट लागू हुआ। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की है। इससे उनमें अपने भविष्य के प्रति सुरक्षा की भावना आई है। आज केन्द्र सरकार को कानून बनाकर आमजन को सामाजिक सुरक्षा देनी चाहिए। कई लोकतांत्रिक देशों में कमजोर तबकों को कानून बनाकर सामाजिक सुरक्षा दी जा रही है।

इस दौरान आईटी नवाचारों के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा ई-गवर्नेंस राजस्थान अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्रीगंगानगर कलक्टर रूक्मिणि रियार सिहाग, चित्तौडगढ़ कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, आरजीएचएस परियोजना निदेशक शिप्रा विक्रम, जयपुर जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी जसमीत सिंह संधू को ए-वन और ए-टू श्रेणियों में ई-गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही, 20 अधिकारियों-कर्मचारियों को बी-वन ,बी-टू श्रेणियों में ई-गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

राजीव गांधी इनोवेशन चैलेंज सम्मान, 6.10 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि...
गहलोत ने निजी क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टार्ट-अप्स और उद्यमियों को राजीव गांधी इनोवेशन चैलेंज सम्मान दिया। इन पुरस्कार विजेताओं को 6.10 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। इनमें अजेयता शाह, निखिल बाहेती, शिवराम चौधरी, अनुज आहूजा,टीकमचंद जैन को प्रथम पुरस्कार मिला। पूरन सिंह राजपूत को द्वितीय, हिमीश अग्रवाल, ध्रुव दत्ता, प्राची गौड, सारिका गुप्ता और अयाज को तृतीय पुरस्कार मिला।


साथ ही, मुख्यमंत्री ने जॉब फेयर में उत्कृष्ट पैकेज प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ऑफर लैटर प्रदान किए। इनमें राकेश सागर, टी पवन कुमार, सुमित पहाड़ी, निखिल और जेठाराम भाटी ने विभिन्न कंपनियों से क्रमशः 33 लाख, 30 लाख, 18 लाख, 9 लाख ,5 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज प्राप्त किए। जॉब फेयर में अब तक लगभग 3600 युवाओं को रोजगार मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed