फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan government trying to happy gurjar community

उपचुनावः इस समाज को खुश करने के लिए सरकार ने फिर खेला पुराना दांव

Thu, 26 Oct 2017 11:11 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
rajasthan government trying to happy gurjar community
किरोड़ी सिंह बैंसला
चुनावी राजनीति के दौरान जातिगत समीकरणों को अपने पक्ष में करने के लिए सरकारें सभी तरह के पैंतरे अपनाती हैं।
विज्ञापन



ऐसा ही कुछ राजस्थान विधानसभा में भी देखने को मिला। जब सरकार ने गुर्जरों आरक्षण के लिए ऐसा बिल सदन में रखा, जिसके कोर्ट में फंसने के पूरे आसार हैं। गौरतलब है कि आगामी दिनों में राजस्थान में तीन उपचुनाव होने हैं, जिसमें अजमेर लोकसभा की सीट भी शामिल है।

इस सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट लोकसभा चुनाव हार चुके हैं, जबकि वर्ष 2009 का चुनाव वे इस सीट से जीते थे। अजमेर लोकसभा क्षेत्र गुर्जर बाहुल्य माना जाता है, इसलिए विधानसभा में आए बिल को उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन



अब राजस्थान सरकार गुर्जर सहित पांच अन्य जातियों को अलग से आरक्षण देने के लिए विधानसभा में नया बिल लेकर आई है। इस बिल पर चर्चा आज होगी।

कोर्ट में चुनौती मिलने की पूरी सम्भावना

rajasthan government trying to happy gurjar community
राजस्थान विधानसभा
आरक्षण का मुद्दा हमेशा से ही सरकारों के लिए राजनीतिक रोटियां सेंकने वाला रहा है। ऐसा ही कुछ बीते कई वर्षों से राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। यहां का गुर्जर समाज बीते करीब आठ वर्षों से आरक्षण की मांग कर रहा है।

अब नया बिल यदि लागू होता है तो राज्य में ओबीसी कोटा 21 फीसदी से बढ़कर 26 फीसदी हो जाएगा। सरकार की मंशा है वर्तमान ओबीसी कोटे को दो भागों में बांटकर पांच जातियों को आरक्षण दिया जाए।

वहीं कुल आरक्षण 50 फीसदी से बढ़कर 54 फीसदी हो जाएगा। ऐसे में ​फिर से इस आरक्षण बिल को कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है और चौथी बार यह बिल फंस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed