फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan government release circular for officers

सोशल मीडिया का यूज इन्हें पड़ सकता है भारी, सरकार ने की ये तैयारी...

Fri, 13 Oct 2017 12:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 13 Oct 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
rajasthan government release circular for officers
फाइल फोटो।
सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ही महकमे की बात जगजाहिर करने वालों पर अब नकेल कसेगी।
विज्ञापन



दरअसल राजस्थान के कार्मिक विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जो अधिकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं और विभाग की बातों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करते हैं, तो उन्हें सख्त कार्रवाई से गुजरना होगा।

सर्कुलर के अनुसार दोषियों को सीधे चार्जशीट थमा दी जाएगी। राजस्थान के कार्मिक विभाग के सचिव भास्कर सावंत की ओर से यह सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि कोई भी अधिकारी कर्मचारी सोशल मीडिया पर व्यक्ति विशेष, किसी पार्टी अथवा संस्थान के खिलाफ निराधान व गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी नहीं करेंगे। जिससे की सबंधित व्यक्ति या कार्यालय की छवि खराब हो।
विज्ञापन

अधिकारियों के खिलाफ सख्ती

rajasthan government release circular for officers
फाइल फोटो।
सर्कुलर के अनुसार यदि अधिकारी दोषी मिला तो सीधे उसे चार्जशीट देकर निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय सेवा आचार नियम 1968 के नियत तीन और सात और राजस्थान सिविल सेवा आचार नियम 1971 के नियम तीन, चार और 11 में यह प्रावधान पहले से है। लेकिन कार्मिक विभाग का कहना है कि कुछ अधिकारी इसकी लगातार अनदेखी कर रहे।

वहीं कई प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है इस वर्ष होने वाले तीन उपचुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने इस तरह का कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed