फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan bypolls: education minister forgiveness to brahman, know why

उपचुनाव: 'पंडित' शब्द को लेकर बयानवाजी करने वाले मंत्री को याद आए 'ब्राह्मण'

Mon, 22 Jan 2018 06:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan bypolls: education minister forgiveness to brahman, know why
वासुदेव देवनानी
अपनी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रहने वाले राजस्थान सरकार के मंत्री को अब ब्राह्मण याद आ रहे हैं। आज उन्होंने अजमेर में उन्होंने कहा कि यदि ब्राह्मण समाज को जाने-अनजाने में कोई ठेस पहुंची है तो उसके लिए उन्हें खेद है।
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के अजमेर और अलवर लोकसभा सीट व मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर आगामी 29 जनवरी को उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। विकास की बातें करने वाले राजस्थान सरकार के मंत्रियों को भी अब जातिगत राजनीति ज्यादा पसंद आ रही है।
विज्ञापन


इसकी बानगी है कि यहां अजमेर जिले से ताल्लुक रखने वाले शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी। देवनानी ने आज यहां कहा कि 'ब्राह्मण समाज मेरे लिए सदैव पूजनीय है। जाने-अनजाने में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची तो मैं इसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ये मामला जयपुर से जुड़ा हुआ है। जहां शिक्षा राज्यमंत्री ने एक समारोह में शिकरत करने के दौरान सवाल उठाया था कि ब्राह्मण बिना डिग्री के पण्डित क्यों लगाते हैं? इसके बाद से ही प्रदेशभर में उनके इस बयान का ब्राह्मण समाज की ओर से विरोध शुरू हो गया था।

पहले भी कई बयानों से आए सुर्खियों में

Rajasthan bypolls: education minister forgiveness to brahman, know why
वासुदेव देवनानी
जानकारी के अनुसार शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने ब्राह्मण समाज के बिना डिग्री पंडित लगाने को लेकर सवाल उठाया था। इसके पीछे उनके खुद के नाम के आगे प्रोफसर लगाने का मामला छिपा हुआ था।

मामले को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिस पर कोर्ट ने उनसे पूछा था कि वे अपने नाम के आगे प्रोफेसर क्यों लगाते हैं? याचिका में बताया गया था कि प्रोफेसर शब्द का उपयोग केवल प्रोफेसर पद पर आसीन व्यक्ति ही कर सकता है। जबकि राज्य के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के पास न तो प्रोफेसर पद की योग्यता है और न ही वे कभी प्रोफेसर रहे।

इसके अलावा देवनानी ने गाय को एकमात्र जीव बताया था जो आॅक्सीजन छोड़ती है। इस बयान की भी काफी चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed