फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan bundi fir register against former union minister

पूर्व रक्षा राज्य मंत्री पर इस राजघराने की संपत्ति हड़पने का आरोप

Fri, 22 Dec 2017 09:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Dec 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
rajasthan bundi fir register against former union minister
bhanwar jitendra singh
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले पूर्व रक्षा राज्यमंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल सिंह के खिलाफ राजस्थान के बूंदी के पूर्व राजघराने की संपत्ति धोखे से हड़पने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भंवर जितेन्द्र सिंह उनके ससुर बिजेन्द्र सिंह के खिलाफ यह एफआईआर दिल्ली के बिजनेसमैन और बूंदी के पूर्व राजपरिवार के करीबी रहे अविनाशचंद्र चांदना ने दर्ज कराई है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और उनके ससुर के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है भंवर जितेन्द्र सिंह पर जिस पूर्व राजघराने की संपत्ति हड़पने का आरोप लगा है वह उसी राजघराने के नाती है।

rajasthan bundi fir register against former union minister
फाइल फोटो।

दरअसल जितेन्द्र सिंह की माता महेन्द्रा कुमारी बूंदी के पूर्व राजघराने की बेटी है। जिस संपत्ति को हड़पने का आरोप सिंह पर है उसके पूर्व वारिस उनके मामा रणजीतसिंह थे। जिनका वर्ष 2010 में निधन हो गया था। भंवर जितेन्द्र सिंह व उनके ससुर बिजेन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले अविनाशचंद्र चांदना बूंदी के पूर्व युवराज रणजीतसिंह के करीबी मित्र है।

वहीं इस पूरे मामले में पूर्व रक्षा राज्य मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह का कहना है कि आगाती अलवर लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए ​मेरे खिलाफ मुकदमा एक साजिश है। क्योंकि जिस संपत्ति को हड़पने का आरोप मुझ पर लगाया गया है वह पहले से ही ट्रस्ट के आधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed