{"_id":"5a63038f4f1c1b805a8b50b3","slug":"rajasthan-bomb-blast-message-in-police-ig-phone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IG को मिले एक मैसेज से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, फिर निकला यह मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IG को मिले एक मैसेज से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, फिर निकला यह मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी के मोबाइल पर आए एक मैसेज ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मैसेज करने वाले ने इलाके में आंतकियों के छिपे होने और बम ब्लास्ट करने की जानकारी दी। बाद में ये मामला झूठा निकला।
इस मैसेज ने पुलिस की खासी मशक्कत करा दी। चौंकाने वाला पूरा मामला भरतपुर रेंज आईजी आलोक कुमार वशिष्ठ से जुड़ा हुआ है। उनके मोबाइल फोन पर किसी शख्स ने एक मैसेज किया, जिसमें उसने लिखा कि वह आतंकी संगठन से जुड़े कुछ लोगों के ठिकाने जानता है और ये लोग यहां बम ब्लास्ट करने वाले हैं।
इसके बाद सतर्क हुए पुलिस ने मैसेज देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो मामला पूरा खुलकर सामने आ गया। पुलिस के अनुसार, भरतपुर रेंज आईजी को आतंकी थ्रेट मैसेज भेजने वाले शख्स को कोटा में किशोरपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये था पूरा मामला, जानिए
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
गिरफ्तार किया गया शख्स करौली का रहने वाला एक बिल्डर है, जो यहां अपने रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था। इसके बाद जाकर पुलिस और खुफिया विभाग को राहत की सांस आई।
बताया जा रहा है मैसेज भेजने वाले शख्स का अपने ही गांव में दूसरे पक्ष से जमीन विवाद चल रहा है, इसी को लेकर उसने दूसरे पक्ष पर आतंकी संगठनों से जुड़े होने का आरोप लगाया और आईजी को मैसेज भेजा। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।