फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan board of secondary education announced date of board exams

लो आ गई बोर्ड परिक्षाओं की तारीख, इस बार इतने छात्र देंगे EXAM

Wed, 10 Jan 2018 09:05 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 10 Jan 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
rajasthan board of secondary education announced date of board exams
सांकेतिक चित्र
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा, 2017-18 की तिथी घोषित हो चुकी है जिसके बारे में आज आधिकारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आगामी 8 मार्च से शुरू होंगी जो कि 2 अप्रैल को समाप्त होंगी। बोर्ड परीक्षाओं में इस बार उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय तथा प्रवेशिका परीक्षा के 19 लाख 19 हजार 849 पंजीकृत परीक्षार्थी बैठेंगे।

शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा संकुल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त परीक्षा समिति की बैठक में यह जानकारी दी । बैठक में देवनानी ने बताया कि राज्य में उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय तथा प्रवेशिका परीक्षाएं 8 मार्च को प्रारंभ होगी तथा 2 अप्रैल को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार माध्यमिक, माध्यमिक (व्यावसायिक) एवं प्रवेशिका परीक्षाएं 15 मार्च को प्रारंभ होगी तथा 26 मार्च को समाप्त होंगी।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिये 5 हजार 509 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाओं की गोपनीयता और नकल को सभी स्तरों पर रोके जाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। इस वर्ष प्रदेश के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों सहित लगभग 300 केन्द्रों पर तथा 60 उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण और वितरण केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

इतने लाख स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

rajasthan board of secondary education announced date of board exams
board exams
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बी.एल. चौधरी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में इस बार उच्च माध्यमिक परीक्षा के 8 लाख 26 हजार 570, माध्यमिक परीक्षा के 10 लाख 82 हजार 972, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के 3 हजार 266 तथा प्रवेशिका परीक्षा के 7 हजार 41 पंजीकृत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।


उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की जा रही है। परीक्षाओं के लिए जिलों में तहसीलवार उड़नदस्तों की व्यवस्था की गई है। उप निदेशक एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed