फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP MLA Gautam Lal Meena passes away for COVID19

राजस्थान : कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का निधन, अबतक चार विधायकों की मौत

Wed, 19 May 2021 12:39 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अजय सिंह Updated Wed, 19 May 2021 12:39 PM IST
सार

राजस्थान में गौतम लाल मीणा सहित चार विधायकों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है। इससे पहले कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और गजेंद्र शक्तावत और भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का निधन इसी घातक वायरस के कारण हो चुका है।

विज्ञापन
Rajasthan BJP MLA Gautam Lal Meena passes away for COVID19
गौतम लाल मीणा का कोरोना से निधन - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान में धरियावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उदयपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले की धरियावद विधानसभा सीट से विधायक मीणा (56) का उदयपुर के एमबी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।

तीन बार विधायक रहे मीणा के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मीणा के निधन पर शोक जताते हुए कहा ,‘वह बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। आखिरी दो दिन में उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।’
विज्ञापन


राजस्थान में गौतम लाल मीणा सहित चार विधायकों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है। इससे पहले कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और गजेंद्र शक्तावत तथा भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का निधन इसी घातक वायरस के कारण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने विधायक मीणा के निधन पर शोक जतायाा है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘धरियावद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा के कोरोना संक्रमण से असामयिक निधन की जानकारी बेहद दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों, मीणा के समर्थकों तथा मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed