फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan ajmer doctors operated 130 kg woman who had stones

130 किलो की महिला के गॉल ब्लैडर से पथरी निकाल डॉक्टरों ने ऐसे रचा इतिहास

Thu, 18 Jan 2018 09:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
rajasthan ajmer doctors operated 130 kg woman who had stones
सफल आॅपरेशन के बाद महिला के साथ खुश दिखाई देती डॉक्टरों की टीम - फोटो : Amar Ujala
130 किलो की महिला के गॉल ब्लैडर से पथरी निकाले जाने के लगभग नामुमकिन से काम को कुछ डॉक्टरों ने मुमकिन बनाते हुए इतिहास रचा है। ये कीर्तिमान अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों ने रचा है। इस बार सर्जरी विभाग ने 130 किलो वजनी महिला का दूरबीन से पथरी का सफल आॅपरेशन किया। 
विज्ञापन



जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य डाॅ.अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि किशनगढ़ निवासी घीसी देवी उनके पास पेट दर्द की शिकायत लेकर आई, उनका वजन 130 किलो था। जब जांच की गई तो सामने आया कि पित्त की थैली में पथरियां है। इससे परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


महिला के उपचार के लिए उन्होंने बेरियाट्रिक सर्जरी को काम में लिया। जिसमें एनेस्थेसिया की टीम का भी खासा सहयोग रहा। डाॅ.शर्मा ने बताया कि यदि घीसी देवी का आॅपरेशन हाथ से किया जाता तो उन्हें कई परेशानियां हो सकती थी। वहीं कई दिन बिस्तर पर भी रहना होता लेकिन इस सर्जरी के बाद दूसरे दिन से ही घीसी देवी चलने लगी है और पूरी तरह स्वस्थ है। घीसी देवी को छुट्टी देकर घर भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ.शर्मा ने कहा कि उनके साथ टीम में डाॅ.पेमाराम, डाॅ.सत्यवीर, डाॅ. मुकेश, एनस्थेसिया विभाग से डाॅ.नीना जैन, डाॅ.वीणा पाटोदी, डाॅ.सुरेन्द्र, डाॅ.शिवांगी, डाॅ.प्रीति, डाॅ.पूर्वा शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed