फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan ACP arrested for seeking sexual favours from rape survivor compulsorily retired

जयपुर: रिश्वत में 'अस्मत' मांग रहा था एसीपी, बदले में मिली अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Sat, 20 Mar 2021 08:36 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 20 Mar 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan ACP arrested for seeking sexual favours from rape survivor compulsorily retired
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान सरकार ने रिश्वत के रूप में परिवादी महिला से उसकी 'अस्मत' मांगने के आरोपी पुलिस अधिकारी कैलाश बोहरा को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। सरकार अब अधिकारी को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू करेगी। राज्य के प्रमुख गृह सचिव अभय कुमार ने शनिवार को इसका आदेश जारी किया। इसके अनुसार, लोकहित को देखते हुए बोहरा को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। आदेश के मुताबिक, प्रशासनिक सुधार विभाग की उच्च स्तरीय स्थाई समिति की सिफारिश पर राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के अधिकारी बोहरा को राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1996 के तहत सेवा से अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है।

विज्ञापन


एक बयान के अनुसार राजस्थान पेंशन नियम 1996 के नियम 53(1) अन्तर्गत 15 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके अथवा 50 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके राजकीय कार्मिक को उसकी अक्षमता के आधार पर लोकहित में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिये जाने का प्रावधान है। इस प्रावधान में बोहरा को तत्काल अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। उल्लेखनीय है कि संविधान के अनुच्छेद 311 में प्रत्येक राजकीय कर्मचारी को सेवा से पृथक करने से पूर्व सुनवाई का अवसर दिया जाना आवश्यक है। बोहरा के इस प्रकरण को समग्र रूप से देखते हुए सीसीए नियम 19 की कार्रवाई विचाराधीन रखते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है।
विज्ञापन


अनिवार्य सेवानिवृत्ति के पश्चात सीसीए नियमों में कार्यवाही जारी कर नियमों के तहत बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। चूंकि बोहरा ने 24 वर्ष 7 माह की सेवा पूरी की है व 52 वर्ष की आयु भी पूरी कर चुके हैं ऐसे में अनिवार्य सेवानिवृत्ति होने के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जयपुर पुलिस आयुक्तालय की महिला अत्याचार अनुसंधान यूनिट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस उप अधीक्षक) कैलाश बोहरा को रिश्वत के रूप में अस्मत मांगने के आरोप में पिछले रविवार को गिरफ्तार किया था। परिवादी महिला ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार सहित तीन प्रकरणों की जांच बोहरा द्वारा की जा रही है।


परिवादी के अनुसार, बोहरा ने उसके पक्ष में कार्रवाई के लिए पैसे मांगे और अन्तत: रिश्वत के रूप में उसकी 'अस्मत' की मांग ली। यह मामला राज्य विधानसभा में भी उठा जहां संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने इस मामले को अत्यंत गंभीर (रेयर आफ द रेयरेस्ट) करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed