फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Raghu Sharma surrounds Minister Lalchand Kataria on Lumpy Skin disease

Rajasthan: सीएम की वीसी में भड़के रघु शर्मा, कहा-हमारे यहां गाय मर रही है लेकिन पूरा स्टाफ जोधपुर में लगा दिया

Mon, 29 Aug 2022 02:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 29 Aug 2022 02:53 PM IST
सार

 गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने सीएम गहलोत के सामने लालचंद कटारिया को घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में लम्पी से गायें मर रही थी लेकिन वहां का मेडिकल स्टाफ जोधपुर भेज दिया।

विज्ञापन
Raghu Sharma surrounds Minister Lalchand Kataria on Lumpy Skin disease
रघु शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लम्पी स्किन डिजीज को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया को शर्मा ने घेर लिया। उन्होंने पशुपालन मंत्री के साथ सीएम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे क्षेत्र में गायें लम्पी से मर रही थीं और चिकित्सा मंत्री ने मेरे विधानसभा क्षेत्र केकड़ी से वेटरनरी स्टाफ को जोधपुर जिले में डेपुटेशन पर भेज दिया।

विज्ञापन


रघु शर्मा वीसी के जरिए बैठक में जुड़े थे। उनके आरोप पर लालचंद कटारिया ने कहा कि मुझे सब पता है। इस पर रघु शर्मा बोले कि सुनिए कटारिया जी हमारे यहां कोई नहीं है। गायें मर रही हैं तो कम से कम ये चीजें तो मत करो। रघु शर्मा ने कहा कि स्टाफ को जोधपुर में लगाने से गलत मैसेज गया है। ये मुख्यमंत्री के लिए भी गलत है और सरकार के लिए भी गलत है।

विज्ञापन


लालचंद काटिरया ने जवाब देते हुए कहा कि जितने बाहर भेजे गए थे, वे कल ज्वॉइन कर लेंगे। करीब दो मिनट तक रघु शर्मा और कटारिया में बहस होती रही लेकिन दोनों के बीच किसी ने नहीं बोला। यहां तक की सीएम भी चुपचाप सुनते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed