फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   question raised over gangster anandpal singh encounter

आनंदपाल एनकाउंटर पर सवाल, ये दे रहे है दलीलें

Sun, 25 Jun 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 25 Jun 2017 08:47 PM IST
question raised over gangster anandpal singh encounter
मालासर के घर में आनंदपाल की लाश
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर को लेकर राजस्थान पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे है। आनंदपाल के परिजन और समर्थकों का आरोप है कि पुलिस ने आनंदपाल को जिंदा पकड़ा था और फिर उसका एनकाउंटर कर दिया। आनंदपाल समर्थक सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है। इसे एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए इनकी दलीलें इस प्रकार है—


1. पुलिस के अनुसार आनंदपाल ने एके 47 से 100 से ज्यादा और पुलिस ने 50 से ज्यादा राउंड फायर किए। आनंदपाल समर्थक कहते है कि आनंदपाल शार्प शूटर था और वह निशाना नहीं चूक सकता था। ऐसे में उसकी गोली से केवल दो पुलिसकर्मी ही घायल हुए? 


2. शीशे में देखकर आनंदपाल पर निशाना लगाने की बात भी समर्थकों को गले नहीं उतर रही है। अमावस की रात को इस शीशे में आनंदपाल का मूवमेंट कैसे दिखाई दे सकता है। 
विज्ञापन


3. समर्थकों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि पुलिस ने घेरकर लिया और उसे सरेंडर करने का मौका नहीं दिया। ताबड़तोड़ फायर कर उसे मार गिराया। इसके बाद उसके एनकाउंटर की कहानी बना दी। 


4. पुलिस ने कार्रवाई  के लिए सुबह तक इंतजार नहीं किया। 

5. जयपुर में डीजीपी मनोज भट्ट और चुरू में एसपी राहुल बारहठ ने प्रेस कांफ्रेंस में जो घटनाक्रम और फायर संबंधी जानकारी दी, उनमें विरोधाभास क्यों है? 

6.जब कसाब को जिन्दा पकड़ा जा सकता है तो आनंदपाल को क्यों नहीं।
 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed