फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Preparation to take action against Bjp MLA Gyandev Ahuja in Rajasthan

नेतृत्व बदलने की बात करने वाले भाजपा MLA के खिलाफ एक्शन की तैयारी

Wed, 14 Feb 2018 09:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
Preparation to take action against Bjp MLA Gyandev Ahuja in Rajasthan
ज्ञानदेव आहूजा

उपचुनावों में भाजपा को मिली करारी हार को लेकर बयानबाजी करने वाले एक भाजपा विधायक के खिलाफ संगठन एक्शन की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


राजस्थान में हाल में संपन्न लोकसभा की दो और विधानसभा की एक सीट पर सत्ताधारी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद पार्टी में चल रही अंदरुनी कलह भी सामने आने लगी है। खासकर अलवर इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। 
विज्ञापन


यहां पर श्रम मंत्री और लोकसभा चुनाव में हार चुके जसंवत सिंह तथा रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा के बीच इन दिनों जमकर बयानबाजी हो रही है। अक्सर विवादों में रहने वाले विधायक ज्ञानदेव आहूजा का एक कथित आॅडियो भी पिछले दिनों वायरल हुआ है जिसमें वे एक कार्यकर्ता से कहते सुनाई दे रहे है सीएम राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को नहीं बदला तो हालत बुरी होगी। यह वीडियो चुनाव से पहले का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय अनुशासन समिति से होगी शिकायत

Preparation to take action against Bjp MLA Gyandev Ahuja in Rajasthan
घनश्याम तिवाड़ी

ज्ञानदेव आहूजा के नेतृत्व बदलने वाले बयान और उसके बाद श्रम मंत्री जसवंत यादव के साथ चल रहे विवाद को संगठन ने गंभीरता से लिया है। 

संगठन के नेताओं ने उन्हें बयानबाजी बंद करने की चेतावनी दी है। साथ ही इस मामले में उनके निलंबन के लिए केंद्रीय अनुशासन समिति को सिफारिश किए जाने पर भी विचार करने के संकेत दिए है। 

यदि ऐसा होता है तो वे दूसरे विधायक होंगे, जिनके खिलाफ प्रदेश इकाई शिकायत कर रही है। इससे पहले घनश्याम तिवाड़ी के खिलाफ भी पार्टी कार्रवाई की सिफारिश कर चुकी है, हालांकि संगठन ने उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। तिवाड़ी भी सरकार और मुख्यमंत्री पर लगातार निशाना साध रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed