फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Candidate Lost Sardarshahar Vidhan Sabha Seat Know Gujarat vs Rajasthan Political Significance

Politics: बीजेपी किस दर्द को झेल रही, देश में जश्न और राजस्थान में सन्नाटा, समझें राजनीतिक मायने

Thu, 08 Dec 2022 06:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Dec 2022 06:56 PM IST
सार

Gujarat vs Rajasthan BJP Politics राजस्थान बीजेपी कार्यालय में आज सन्नाटा पसरा रहा। गुजरात में बीजेपी को प्रचंड जीत तो मिली, लेकिन सरदारशहर उपचुनाव की सीट गंवानी पड़ी। हालांकि, सरदारशहर ही कारण है या कुछ और आइए समझते हैं।

विज्ञापन
BJP Candidate Lost Sardarshahar Vidhan Sabha Seat Know Gujarat vs Rajasthan Political Significance
राजस्थान बीजेपी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेमों में बंटी हुई राजस्थान की बीजेपी इकाई में न तो कार्यकर्ता दिखाई दिए और न ही कोई जश्न मना। अगर सरदारशहर उपचुनाव कारण है तो संभव नहीं, क्योंकि बीजेपी को पहले दिन से पता था कि सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव नहीं जीता जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सरदारशहर विधानसभा में बीजेपी को अच्छा उम्मीदवार भी नहीं मिला था। इसलिए अशोक पिंचा की ही बलि दे दी गई, लेकिन गुजरात में प्रचंड जीत के बाद भी प्रदेश कार्यालय पर मायूसी दर्शाती है कि प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच की खाई और गहरी होती जा रही है, जिसको पाटने के लिए अब कोई नारा, कोई आंदोलन नहीं चलेगी कोई और ही व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन


बीजेपी आलाकमान को हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने एक वीडियो जरूर जारी किया है, जिसमें गुजरात की जीत का विवरण दिया है। लेकिन उनके राज में बीजेपी प्रदेश कार्यालय की उदासी और बेबसी भी उनको देखनी होगी। सरकार बनाने के दावों से सरकार नहीं बनती है, अब समझने का समय आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी का प्रदेश कार्यालय का सुनापन दर्शा रहा है कि बीजेपी की 2023 की तैयारियां किस कदर जोर-शोर से चल रही हैं। प्रदेश कार्यालय खाली, जन आक्रोश यात्रा में जनता गायब और उपचुनाव में वोट गायब बीजेपी के लिए संकेत हैं। जो जितने जल्दी समझ आ जाए, उतना समय बचेगा और चुनाव में आसानी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed