{"_id":"63a4771bd2dfb20abb49ac49","slug":"politics-after-rahul-gandhi-now-cm-gehlot-raised-slogans-of-jai-siyaram-in-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: राहुल गांधी के बाद अब सीएम गहलोत ने सभा में लगवाए 'जय सियाराम' के नारे, BJP-RSS पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: राहुल गांधी के बाद अब सीएम गहलोत ने सभा में लगवाए 'जय सियाराम' के नारे, BJP-RSS पर साधा निशाना
Thu, 22 Dec 2022 08:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Dec 2022 08:56 PM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के कालवाड़ में आयोजित जनसभा में जय सियाराम के नारे लगवाए। उन्होंने कहा, बीजेपी वाले राम के आदर्श पर चलते नहीं हैं, केवल नाम लेते हैं।
विज्ञापन
गहलोत ने सभा में लगवाए 'जय सियाराम' के नारे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के कालवाड़ में हुए विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम के पहले गौशाला पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गायों का पूजन किया। कार्यक्रम में राहुल गांधी की तरह ही बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए सीता माता को राम से अलग नहीं करने की नसीहत दे डाली और अपनी सरकार के विकास कार्यों को खुलकर जनता के सामने बताया। केंद्र सरकार की ओर से राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने को लेकर लिखे पत्र को लेकर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से निकल कर हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। अब गहलोत सरकार ने यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ओर से दिए गए संदेशों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को जयपुर के कालवाड़ में हुए विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से जय सियाराम के नारे लगवाए और राहुल गांधी की तरह ही बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए सीता माता को राम से अलग नहीं करने की नसीहत भी दी। इस दौरान सीएम गहलोत ने जहां अपनी सरकार के विकास कार्यों का खुलकर बखान किया तो वहीं केंद्र सरकार की ओर से राहुल गांधी को यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने को लेकर लिखे पत्र पर भी निशाना साधा। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को जब कालवाड़ पहुंचे तो पहले वह गौशाला पहुंचे और गायों का पूजन किया।
विज्ञापन
'हम सीता माता को क्यों भूल गए'
इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर सबका ध्यान आकर्षित किया है कि हम सीता माता को क्यों भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी की सोच ऐसी ही है, जो महिलाओं को आगे आने नहीं देती। यह राम का नाम जरूर लेते हैं, लेकिन राम के आदर्शों पर चलते नहीं हैं। इस दौरान सीएम गहलोत ने लोगों से जय सियाराम के नारे भी लगवाए। सीएम गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, वे राम के आदर्श पर चलते नहीं हैं, केवल नाम लेते हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जय श्रीराम की जगह जय सियाराम बोलना चाहिए।
विज्ञापन
बीजेपी-आरएसएस पर साधा निशाना...
गहलोत ने बीजेपी और RSS पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह जिस कार्यशैली, व्यवहार और भाषा में बात करते हैं, उससे सिर्फ देश में तनाव पैदा होता है और इसी तनाव को दूर करने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। जैसा राहुल गांधी ने कहा कि सीता मैया को भी राम के साथ याद करना चाहिए। उसी बात के अनुरूप गहलोत ने कहा कि सीता माता को राम से अलग नहीं किया जाना चाहिए। यही कारण था कि मैंने भी यह नारा सभा में लगवाया है।
'बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई'
इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की ओर से राहुल गांधी को यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने को लेकर लिखे पत्र पर भी निशाना साधा। बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है, बौखला गई है। मैंने एक सप्ताह पहले ही अंदेशा जताया था। मेरा अंदेशा सही निकला। भारत जोड़ो यात्रा से घबराकर मोदी सरकार ने चिट्टी लिख दी है।
सीएम गहलोत ने कहा, कोविड प्रोटोकाल को लेकर चिट्टी लिखकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बौखलाहट का परिचय दिया है। कोरोना गाइडलाइन की पालन कौन कर रहा है। सरकार इतनी गंभीर है तो पहले पालना करवाती फिर चिट्टी लिखती। सीएम ने कहा कि यात्रा 20 को समाप्त हुई, उसी दिन चिट्टी लिख रहे हैं, क्या मजाक है। अगर प्रोटोकॉल था तो उसे पहले लागू करना चाहिए था। सीएम गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से जो रेस्पोंस मिला है, उससे मोदी सरकार हिल गई। यात्रा में कई हजार लोग उमड़ रहे हैं।