फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Political taunt on picture of Divya Maderna and Rahul Gandhi Beniwal Says does anyone become CM like this

Politics: मदेरणा और गांधी की तस्वीर पर तंज, बेनीवाल बोले- ऐसे कोई CM बनता है क्या, गहलोत जी राहुल की शादी कराओ

Thu, 24 Nov 2022 09:45 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Nov 2022 09:45 AM IST
सार

राजस्थान में कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा के बुधवार सुबह एक ट्वीट ने शाम होते-होते प्रदेश के सियासी पारे को एक बार फिर गरमा दिया। मदरेणा ने अपना एक फोटो ट्वीट किया था, जिसमें वे राहुल गांधी के साथ नजर आ रही हैं, राहुल उनका माथा चूम रहे हैं।

विज्ञापन
Political taunt on picture of Divya Maderna and Rahul Gandhi Beniwal Says does anyone become CM like this
हनुमान बेनीवाल, दिव्या मदेरणा और राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओसियां विधायक दिव्या मदरेणा और राहुल गांधी की यह फोटो 20-21 नवंबर के दौरान भारत जोड़ो यात्रा की है। मदेरणा ने महाराष्ट़्र जाकर उनसे मुलाकात की थी। बुधवार सुबह मदेरणा ने इसे ट्वीट किया। शाम को रालोपा प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल सरदार शहर के उदासर बिदावतान में उपचुनाव के तहत एक सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस फोटो की आड़ में मदेरणा से लेकर राहुल गांधी तक कई तंज कसे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान की बेटियां राहुल से चिपक-चिपक कर फोटो ले रही हैं। क्या उससे कोई मुख्यमंत्री बनता है क्या? बेनीवाल यहीं नहीं रुके और आगे कहा कि उनकी अकल का दिवाला निकल गया, उनका भी और साथ में राहुल गांधी का भी। इसके बाद उन्होंने अशोक गहलोत से राहुल गांधी की शादी कराने के भी अपील कर डाली। बेनीवाल के इस भाषण के बाद राजस्थान के सियासी हलके में अब नई गर्माहट आनी तय है। क्योंकि दिव्या मदेरणा भी अपने स्पष्ट बयानों के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक दिव्या मदेरणा का ट्वीट...
ओसियां विधायक विधायक दिव्या मदेरणा 20-21 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। इस दौरान यह यात्रा महाराष्ट्र के शेगांव में थी। यहीं पर मदेरणा ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने इसके कुछ फोटो और वीडियो उसी दिन ट्वीट पर शेयर किए थे। इसके बाद बुधवार सवेरे उन्होंने अपना वह फोटो शेयर किया, जिसमें राहुल गांधी उनका माथा चूम रहे हैं।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा...
जिस तरह आप महिलाओं का अपमान कर रहे हो, ये क्या यहां कोई इंग्लैड और अमेरिका थोड़े ही है, जो आधे कपड़ों में लोग घूम रहे हैं। हमारे कई किसान की बेटियां और अभिनेत्रियां राहुल के चिपक-चिपक कर फोटो ले रही हैं, उससे कोई मुख्यमंत्री बनता है क्या? उनकी अकल का दिवाला निकल गया, उनका भी और साथ में राहुल गांधी का भी। मैं अशोक गहलोत साहब से अपील करना चाहता हूं, गहलोत जी को अपील का बड़ा शौक है। आपने विधानसभा में कहा था न कि राहुल और प्रियंका मेरे बच्चे जैसे हैं, मैनें उन्हे गोद में खिलाया है। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि आप राहुल गांधी की शादी कराओ। इसका दिमाग खराब हो गया है। ये भारत को जोड़ेगा या नहीं जोड़ेगा ये मुझे पता नहीं, लेकिन एक दिन ऐसा बवंडर कर देगा कि कांग्रेस को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।

बेनीवाल ने कहा, 55 साल उम्र हो गई, शादी की भी उम्र होती है। मेरी भी शादी लेट हुई थी, 34-35 साल के लगभग में मेरी शादी हुई थी। ये तो मेरा भाई मेरे से भी 20 साल आगे चल रहा है, तो 55 के बाद शादी नहीं करते। इसलिए मेरी कांग्रेस नेताओं से अपील है कि आपस का झगड़ा छोड़ो, पहले अपने पार्टी के नेता ब्याह कराओ, सबको जीमणे के लिए बुलाओ और इसका घर बसाओ पहले और उसे बाद भारत को जोड़ो, ये मेरी कांग्रेस पार्टी से अपील है।

नेताओं, नेत्रियों को सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए...
देखिए, लाड प्यार अलग होता है, किसी का स्नेह अलग होता है। लेकिन इस तरह की हरकतें करना बिल्कुल ही एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष को अच्छा नहीं लगता। मैं उन अभिनेत्रियों और नेत्रियों से भी अपील करुंगा कि इस तरह आप पॉपुलरिटी पाने के लिए जिस तरह की हकरतें कर रही हो और सोशल मीडिया पर जिस तरह फोटा अपलोड कर रही हो। इससे समाज की भी इनसल्ट होती है, किसान की भी इनसल्ट होती है। आपके समर्थकों के अंदर भी रोष होता है कि हमारी नेत्री क्या कर रही है। हमारे नेताओं, नेत्रियों को सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए।


सरदारशहर में हो रहा उपचुनाव...
सरदारशहर विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का निधन हो जाने के बाद वहां उपचुनाव हो रहा है, जिसके तहत पांच दिसंबर को मतदान होगा। यहां कांग्रेस ने स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को जबकि बीजेपी ने अशोक कुमार पिंचा को प्रत्याशी बनाया है। RLP कैंडिडेट लालचंद मूंड ने इस चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। इन तीन के अलावा यहां अन्य सात प्रत्याशी और मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed