फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   PM Modi to ban four weddings after triple divorce

3 तलाक के साथ 4 शादियों पर भी रोक लगाएं मोदी, मासूम की गुहार

Thu, 01 Jun 2017 09:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to ban four weddings after triple divorce
बेटे के साथ खातीजा सिलावट - फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक के साथ अब चार शादियों के रिवाज पर भी रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई गई है। एक पीड़ित महिला और एक मासूम ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दर्द बयां किया है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली और विदेश में जा बसा। पीछे उसे और उसके बच्चे को छोड़ गया। अब पीड़िता और उसके बच्चे ने पीएम मोदी से पत्र लिखकर इंसाफ दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन


मामला चुरू जिले के बींदासर कस्बे से जुड़ा है। कस्बे में रहने वाली खतीजा सिलावट और उसके बेटे अरमान ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार की है। बीदासर के वार्ड नं. 10 में रहने वाले मोहम्मद अयूब बल्खी ने अपनी बेटी खतीजा की शादी 5 मई 2006 को बीदासर में ही रहने वाले आबिद सिलावट के साथ की थी। कुछ समय बाद उनके एक बेटा भी हुआ। अचनाक एक दिन, करीब आठ साल पहले आबिद ने खतीजा को घर से निकाल दिया। खतीजा के पिता अयूब बल्खी बताते हैं कि हमने उस वक्त आबिद से मिन्नतें की। बेटी के ससुराल वालों के पैर तक पकड़े लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन


अयूब बल्खी कहते हैं कि हमने बहुत कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। तीन तलाक किसी भी धर्मशास्त्र में मान्य नहीं है। अगर कोई तलाक देता है तो पत्नी की मंजूरी सबसे पहले जरूरी है। करीब तीन साल पहले आबिद ने दूसरी शादी कर ली और विदेश चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उस पर किसी भी तरह का ना तो सामाजिक दबाव रहा न ही उसने किसी भी तरह की जिम्मेदारी पूरी की। खतीजा अपने पिता के घर पर अपने दिन काट रही है। जैसे तैसे मासूम की परवरिश कर रही है।

पीड़ित खतीजा का कहना है कि समाज में तीन तलाक जैसी प्रथाएं बंद होने चाहिए। वे कहती हैं कि मेरा पति तो आराम की जिंदगी बीता रहा है और हम यहां मजबूरियों में जी रहे हैं। एक तरफ बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं मैं भी बीमार रहती हूं।


खतीजा के मासूम बेटे अरमान ने पीएम से गुहार लगाई है कि मेरी मां के साथ अन्याय हो रहा है। आप उसे इंसाफ दिलाइए। उन्होंने पीएम को पत्र लिखकर अपनी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed