फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pilot camp MLA Indraj Gurjar warns that I will see traitors in the election

Rajasthan: पायलट कैंप के विधायक की चेतावनी, जरूरत के समय पीठ दिखाने वाले गद्दारों को चुनाव में देख लेंगे

Sun, 04 Sep 2022 08:45 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 04 Sep 2022 08:45 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सचिन पायलट बनाम गहलोत नजर आने लगा है। पायलट कैंप के विधायक ने इसबार अगले चुनाव में गद्दारों को देख लेने की बात कही है।
 

विज्ञापन
Pilot camp MLA Indraj Gurjar warns that I will see traitors in the election
इंद्राज गुर्जर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में पार्टियों की गुटबाजी एक बार फिर उभरकर सामने आने लगी है। पायलट कैंप के विधायक इंद्राज गुर्जर ने बिना नाम लिए सचिन पायलट का साथ छोड़ने वाले विधायकों को गद्दार कहा। इसके साथ ही उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में देख लेने की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधायक इंद्राज गुर्जर भगवान देवनारायण जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज के नाम कि राजनीति करते हुए समाज के नाम पर वोट लेते हैं। वो जब समाज को देने की बारी आती है तो पीठ दिखा कर भागने में भी पीछे नहीं हटते। 

विज्ञापन


इसके साथ ही इंद्राज गुर्जर ने राजेश पायलट को याद किया। उन्होंने कहा कि समाज भगवान देवनारायण के बाद सबसे ऊपर राजेश पायलट को पूजता है। सचिन पायलट ने हमें नाम पहचान और मान सम्मान दिया। जब भी पायलट को जरूरत पड़ी मैं और विधायक जीआर खटाना साथ खड़े थे। आगे भी खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पद हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता, आदमी मायने रखता है। जिसका जमीर मर गया वह कभी मुंह दिखाने लायक नहीं हो सकता। जिन लोगों ने समाज का जमीर बेचा, वह आज समाज के बीच आने की हैसियत नहीं रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed