{"_id":"58f8bbcd4f1c1bf158470d0e","slug":"passport-facility-will-be-available-in-these-five-districts-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अब इन पांच जिलों में भी मिलेगी पासपोर्ट सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अब इन पांच जिलों में भी मिलेगी पासपोर्ट सुविधा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
indian passport
विदेश मंत्रालय ने अजमेर सहित राज्य में 5 स्थानों पर पासपोर्ट सेवा केन्द्र स्थापित करने पर सहमति जताई है। अब जल्द ही यहां भी लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।
दरअसल, राजस्थान का पासपोर्ट कार्यालय डाक विभाग के साथ समन्वय कर अजमेर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर एवं करौली-धौलपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का स्थान चिन्हित करेगा। इन केन्द्रों को पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र (पीओपीएसके) नाम दिया गया है। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि पिछले दिनों 7 मार्च को केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के.सिंह से अजमेर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र स्थापित करने का आग्रह किया गया था। जिसे विदेश मंत्रालय ने स्वीकार करते हुए अजमेर सहित पांच अन्य जिलों में पासपोर्ट सेवा केन्द्र स्थापित करने पर सहमति जताई है।
देवनानी ने बताया कि शीघ्र ही पासपोर्ट कार्यालय की टीम डाक विभाग से समन्वय कर यहां इस सुविधा के लिए स्थान चिन्हित करेगी। गौरतलब है कि अजमेर में देशी—विदेशी पर्यटकों की संख्या ज्यादा रहती है। ऐसे में यहां पासपोर्ट सुविधा केन्द्र नहीं होने से पर्यटकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब जल्द ही इन परेशानियों से लोगों को निजात मिलेगी।