फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   palace on wheels going to close by rtdc

दुनिया की दस लक्जरी ट्रेनों में शामिल भारत की इस ट्रेन के सफर का अंत!

Thu, 24 Aug 2017 10:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 24 Aug 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
palace on wheels going to close by rtdc
फाइल फोटो।
कई दशकों तक दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाली भारत की एक शाही ट्रेन के सफर का अंत हो गया है। यह ट्रेन है विश्व प्रख्यात पैलेस आॅन व्हीलस।
विज्ञापन


पैलेस अॉन व्हील्स को राजस्थान राज्य पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) और भारतीय रेलवे मिलकर संचालित करते हैं। लेकिन आरटीडीसी इसके कोचों की खराब स्थिति का हवाला देकर इसे बंद कर रहा है।

अब इसके स्थान पर रॉयल राजस्थान आॅन व्हील को चलाया जाएगा। लेकिन आश्चर्य की बात है कि आगामी छह सितंबर से प्रारंभ हो रहे शाही सफर के लिए जो बुकिंग की जा रही है, वह पैलेस आॅन व्हीलस के नाम से की जा रही है।
विज्ञापन

आरटीडीसी नहीं बता रहा है सच

palace on wheels going to close by rtdc
फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार आगामी पर्यटन सीजन के लिए करीब 1000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। आरटीडीसी की ओर से तर्क दिया जा रहा है पैलेस आॅन व्हील्स के कोचों से कंपन व तेज आवाज की शिकायतें आ रही हैं।

साथ ही रेलवे के अनुसार कोच की कोडल लाइफ 25 साल है। जबकि इस ट्रेन के कोचों को 23 साल हो गए है। हालांकि सच्चाई यह है कि ​जिस ट्रेन को पैलेस आॅन व्हील्स के बदले चलाया जाएगा। उसे आरटीडीसी ने 2009 से संचालित करना प्रारंभ किया  था। लेकिन उसके कोचों के लिए शिकायतों की संख्या काफी अधिक है।

घाटे का सौदा रही है रॉयल राजस्थान आॅन व्हील्स

palace on wheels going to close by rtdc
फाइल फोटो।

रॉयल राजस्थान आॅन व्हील्स हमेशा से ही आरटीडीसी के लिए घाटे का सौदा रही है। इसलिए आरटीडीसी पैलेस आॅन व्हील्स के नाम से बुकिंग कर रहा है और राजस्थान रॉयल आॅन व्हील्स को चला रहा है। लेकिन रेलवे के पूर्व अधिकारी मानते है कि यह पर्यटकों के साथ धोखा है।

पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि आरटीडीसी को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पर्यटकों से सच्चाई नहीं छिपानी चाहिए। इससे निगम की छवि पर दाग लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed