{"_id":"5a644deb4f1c1b82268b57a4","slug":"padmaavat-controversies-this-book-written-by-a-british-officer-was-the-root-of-controversies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश अफसर ने इस किताब में रानी पद्मिनी के बारे में लिखा था तोड़-मरोड़ कर इतिहास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश अफसर ने इस किताब में रानी पद्मिनी के बारे में लिखा था तोड़-मरोड़ कर इतिहास
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
Display Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कुछ इतिहासकारों का दावा है कि ब्रिटिशकाल में एक अंग्रेज अफसर द्वारा राजस्थान की रियासतों पर लिखी गई किताब में भी रानी पद्मिनी के बारे में तोड़-मरोड़ कर लिखा गया है। जायसी के पद्मावत की तरह ही इस किताब में भी अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मिनी के बीच काल्पनिक बातें लिखी गई है।
राजस्थान विश्विद्यालय में इतिहास विषय पर आयोजित हुई दो दिवसीय संगोष्ठी में उदयपुर से आए प्रोफेसर चंद्र शेखर शर्मा ने कहा कि अंग्रेज अफसर कर्नल जेम्स टॉड की किताब 'एनल्स एंड एंटिक्विटी आॅफ राजस्थान' में काल्पनिक बातों को जोड़कर विवादों को पूर्व में ही जन्म दे दिया था।
उन्होनें दावा किया है कि कर्नल टॉड ने अपनी किताब में राजस्थान के बारे में लिखते हुए काफी चीजों में कल्पनाओं पर आधारित बातें जोड़ी थीं जिनमें से रानी पद्मिनी का विषय भी शामिल है। उन्होनें कहा है कि अब ऐसी किताबों का फिर से विश्लेषण किए जाने की काफी हद तक जरूरत है।

मीराबाई को बता दिया कुंभा की पत्नी
डेमो इमेज
इतिहासकार लोकेंद्र सिंह ने कहा कि कर्नल टॉड ने अपनी किताबों में काफी गलतियां की है जिनमें आवश्यक रूप से सुधार किया जाना चाहिए। उन्होनें बताया कि टॉड की किताब में मीराबाई को मेवाड़ के महाराणा कुंभा की पत्नी बताया गया है जबकि वो महाराजा भोज की पत्नी थी जो कि कुंभा के पोते थे।
इतिहासकारों का कहना था कि चूंकि इस तरह की किताबें हमारे यहां आज भी उपलब्ध है तो ऐसे में जो भी यदि कोई उस पर नाटक बनाता है या फिल्म बनाता है वो उसे किताब में बातई गई बातों के आधार पर ही बनाएगा। इसलिए ऐसे साहित्यों का विश्लेषण किया जाना और उनमें छिपी गलतियों को ढूंढने पर काम होना चाहिए।