फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmaavat controversies- this book written by a british officer was the root of controversies

ब्रिटिश अफसर ने इस किताब में रानी पद्मिनी के बारे में लिखा था तोड़-मरोड़ कर इतिहास

Sun, 21 Jan 2018 02:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 21 Jan 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
padmaavat controversies- this book written by a british officer was the root of controversies
Display Image
अब कुछ इतिहासकारों का दावा है कि ब्रिटिशकाल में एक अंग्रेज अफसर द्वारा राजस्थान की रियासतों पर लिखी गई किताब में भी रानी पद्मिनी के बारे में तोड़-मरोड़ कर लिखा गया है। जायसी के पद्मावत की तरह ही इस किताब में भी अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मिनी के बीच काल्पनिक बातें लिखी गई है। 
विज्ञापन


राजस्थान विश्विद्यालय में इतिहास विषय पर आयोजित हुई दो दिवसीय संगोष्ठी में उदयपुर से आए प्रोफेसर चंद्र शेखर शर्मा ने कहा कि अंग्रेज अफसर कर्नल जेम्स टॉड की किताब 'एनल्स एंड एंटिक्विटी आॅफ राजस्थान' में काल्पनिक बातों को जोड़कर विवादों को पूर्व में ही जन्म दे दिया था।
विज्ञापन


उन्होनें दावा किया है कि कर्नल टॉड ने अपनी किताब में राजस्थान के बारे में लिखते हुए काफी चीजों में कल्पनाओं पर आधारित बातें जोड़ी थीं जिनमें से रानी पद्मिनी का विषय भी शामिल है। उन्होनें कहा है कि अब ऐसी किताबों का फिर से विश्लेषण किए जाने की काफी हद तक जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मीराबाई को बता दिया कुंभा की पत्नी

padmaavat controversies- this book written by a british officer was the root of controversies
डेमो इमेज
इतिहासकार लोकेंद्र सिंह ने कहा कि कर्नल टॉड ने अपनी किताबों में काफी गलतियां की है जिनमें आवश्यक रूप से सुधार किया जाना चाहिए। उन्होनें बताया कि टॉड की किताब में मीराबाई को मेवाड़ के महाराणा कुंभा की पत्नी बताया गया है जबकि वो महाराजा भोज की पत्नी थी जो कि कुंभा के पोते थे।

इतिहासकारों का कहना था कि चूंकि इस तरह की किताबें हमारे यहां आज भी उपलब्ध है तो ऐसे में जो भी यदि कोई उस पर नाटक बनाता है या फिल्म बनाता है वो उसे किताब में बातई गई बातों के आधार पर ही बनाएगा। इसलिए ऐसे साहित्यों का विश्लेषण किया जाना और उनमें छिपी गलतियों को ढूंढने पर काम होना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed