{"_id":"592ab0dd4f1c1bef14bda99f","slug":"one-more-victim-of-triple-talaq-registered-case-against-her-husband-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी औरत से शादी की, पहली को बीच सड़क पर तीन तलाक कहकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी औरत से शादी की, पहली को बीच सड़क पर तीन तलाक कहकर छोड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में ट्रिपल तलाक पर छिड़ी बहस के बाद भी तीन तलाक के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है। ऐसा ही मामला बाड़मेर में सामने आया है जहां एक महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए उसके पति द्वारा तीन तलाक से जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है। महिला ने इकलौती संतान को हक दिलाने और उसके भरण-पोषण के प्रबंध की गुहार लगाई है।
बाड़मेर शहर निवासी तीन तलाक पीड़िता को इसके पति ने धोखे में रखकर गुपचुप तरीके से दूसरा निकाह कर लिया। जब इस महिला ने इसका विरोध किया तो बीच सड़क पर तीन बार तलाक कह कर छोड़ दिया।
अब महिला ने एसपी की चौखट पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार दस साल पहले उसका निकाह फिरोज खां पुत्र पठान खां मिरासी निवासी रैन बसेरा, बाड़मेर से हुआ था और उनका एक पुत्र भी है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले पीड़िता के पति ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था बाद में उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया। समाज की पंचायत में समझाईश के बाद फिरोज अपनी बीवी को घर ले आया, लेकिन कुछ ही समय बाद मजदूरी के लिए बाहर जाने की कहकर घर से चला गया।
दस दिन बाद फिरोज दूसरा निकाह करके अपने घर फिर से लौट आया। पीड़िता को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने अपने पति दूसरा निकाह करने को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। जिसके बाद फिरोज ने उसे तलाक दे दिया।
पीड़ित महिला ने ज्ञापन में भरण-पोषण का दावा व अन्य हक मांगते हुए इस मामले में न्याय दिलाने की गुहार की है। पुलिस अधीक्षक डॉ.गगनदीप सिंगला ने इस मामले में कोतवाली थाना को जांच के निर्देश दिए हैं। बहरहाल, बाड़मेर जिले में तीन तलाक देने का यह पहला मामला है जो पुलिस तक आया है। इससे पहले जोधपुर में तीन तलाक के दो मामले सामने आ चुके हैं।