{"_id":"5a16d29d4f1c1bca678bd368","slug":"nine-people-sentenced-to-jail-that-is-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल पहले पुलिस कस्टडी से भगाया था आरोपी को, अब मिली जेल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल पहले पुलिस कस्टडी से भगाया था आरोपी को, अब मिली जेल की सजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस पर हमला कर कस्टडी से छुड़ाने के मामले में कोर्ट ने 9 आरोपियों को 3-3 साल की सजा सुनाई है। करीब 8 साल चले इस कैस के बाद 9 आरोपियों को दोषी मानते हुए कोर्ट ने 3-3 साल की सजा सुनाई है।
जानकारी के अनुसार, मामला साल 2009 का है। करीब 11 आरोपियों ने कोटा के जेडीबी काॅलेज के सामने पुलिस पर हमला करके सांगोद से कोटा जेल में ले जाए जा रहे रोशन नाम के एक अभियुक्त को कस्टडी से भगाया था। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इसके बाद नयापुरा पुलिस ने मुराद, सन्नी, शराफत, आशिक, मुख्तार, बंटी, अख्तर और अय्यूब सहित मुख्य अभियुक्त रोशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आज कोर्ट ने 11 में से 9 आरोपियों को 3-3 साल की सजा सुनाई है।