फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   NHAI gets three months time to make flyover at paota NH8

जयपुर-दिल्ली के बीच राह होगी आसान, तीन महीने में बनेगा यह विवादित फ्लाईओवर

Mon, 29 Jan 2018 08:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 29 Jan 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
NHAI gets three months time to make flyover at paota NH8
court - फोटो : demo
जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर पावटा के पास अधूरे पड़े फ्लाई ओवर का निर्माण तीन महीने में पूरा करने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान हाईकोर्ट ने पावटा में फ्लाईओवर बनाने के लिए एनएचएआई को तीन माह का समय दिया है। इसके साथ ही अदालत ने प्रशासन को कहा है कि वह इसमें अपना सहयोग करे। वहीं अदालत ने याचिकाकर्ता को उचित मंच पर अपना पक्ष रखने को कहा है। न्यायाधीश मनीष भंडारी की एकलपीठ ने यह आदेश नित्येन्द्र मानव की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।


सुनवाई के दौरान एनएचएआई की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र पेश किया गया। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि अदालत ने मार्च 2016 में आदेश जारी कर पावटा में एक साल की अवधि में फ्लाईओवर निर्माण को कहा था। एनएचएआई ने सितंबर 2016 तक निर्माण पूरा करने को कहा था। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि स्थानीय लोगों के विरोध के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में निर्माण पूरा करने के लिए चार माह का समय देते हुए प्रशासन को सहयोग करने के निर्देश दिए जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने तीन माह में निर्माण पूरा करने के निर्देश देते हुए प्रशासन को सहयोग करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed