फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mortal remains of sanwar lal jat reached ajmer

अजमेर पहुंची सांवरलाल जाट की पार्थिव देह,लोग दे रहे आखिरी विदाई

Thu, 10 Aug 2017 02:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 10 Aug 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
mortal remains of sanwar lal jat reached ajmer
अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया शव - फोटो : amar ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट की पार्थिव देह उनके संसदीय क्षेत्र अजमेर पहुंच गई है जहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए आजाद पार्क में लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा है। जाट को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए आम से लेकर खास लोग पहुंच रहे हैं जिनमें से सूबे कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जाट के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए करीब 2:30 बजे उनके पैतृक गांव गोपालपुरा लेकर जाया जाएगा जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया गया है कि जाट के अंतिम संस्कार में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों,संगठन के नेताओं समेत मंत्री भी मौजूद रहेंगे वहीं विपक्ष की ओर से पीसीसी चीफ सचिन पायलट भी गोपालपुरा जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


फिलहाल अजमेर के आजाद पार्क में जाट के अंतिम दर्शनों के लिए केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी समेत पीपी चौधरी और गोविंद यादव भी अजमेर पहुंच चुके है। भाजपा के कैबिनेट मंत्रियों में से राजपाल सिंह शेखावत,कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी,उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी,अजय सिंह किलक,सुरेन्द्र पाल टीटी  समेत कई मंत्री अजमेर पहुंच चुके है जहां उन्होनें जाट के पार्थिव शरीर को पुष्पचक्र अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर से सांसद और किसान आयोग के अध्यक्ष सांवरलाल जाट बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली थी जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर जयपुर लाया गया था जहां बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। 
 

जयपुर से अजमेर तक लोगों का हूजूम

mortal remains of sanwar lal jat reached ajmer
सांवरलाल जाट के पार्थिव शव पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा नेता - फोटो : amar ujala
आज सुबह जाट के पार्थिव देह को सड़क के रास्ते जयपुर से अजमेर लाया गया जहां इस 135 किलोमीटर लंबे हाइवे पर जाट के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हाइवे पर जनसैलाब होने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिती भी बन गई। ग्रामीणों में आगे से आगे होकर अंतिम दर्शन करने की होड़ लगी रही जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी बीच में आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed