{"_id":"633e5ad8524738118b3e2831","slug":"legends-league-final-match-india-capitals-beat-bhilwara-kings-by-104-runs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Legends League Cricket 2022: इंडिया कैपिटल्स बनी चैंपियन, गंभीर आर्मी ने पठान की भीलवाड़ा किंग्स को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Legends League Cricket 2022: इंडिया कैपिटल्स बनी चैंपियन, गंभीर आर्मी ने पठान की भीलवाड़ा किंग्स को दी मात
Thu, 06 Oct 2022 10:04 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:04 AM IST
सार
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान के जयपुर में स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 104 रनों से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इंडिया कैपिटल्स बनी चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रास टेलर की बेहतरीन पारी की मदद से इंडिया कैपिटल्स ने जयपुर में भीलवाड़ा किंग्स को 104 रनों से शिकस्त देकर लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) की विजेता ट्राफी अपने नाम कर ली। इस मैच में गौतम गंभीर की कप्तानी इरफान पठान पर भारी पड़ी और वो खिताब जीतने में सफल रहे। टेलर ने इंडिया कैपिटल्स के लिए बेहतरीन पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले की पहली पारी में रास टेलर ने इंडिया कैपिटल्स के लिए 41 गेंदों में 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और आठ छक्के जड़े। उनके अलावा मिशेल जानसन (62) और एश्ले नर्स (नाबाद 42) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं और उनकी मदद से इंडिया कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 211 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब रही थी। टीम के शुरुआत में ही चार विकेट सिर्फ 21 रन पर ही गिर गए थे। इसमें कप्तान गौतम गंभीर चार रन, ड्वेन स्मिथ तीन रन, हैमिल्टन मसकजदा एक रन, जबकि दिनेश रामदीन बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इसके बाद टेलर, जानसन और नर्स ने अपनी पारी से टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन
लक्ष्य के जवाब में भीलवाड़ा किंग्स की टीम 18.2 ओवर में 107 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए शेन वाटसन (27) ही कुछ संघर्ष कर पाए। वाटसन के अलावा अन्य बल्लेबाज इंडिया कैपिटल्स के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से धराशाई हो गए। ओपनर बल्लेबाज वान विक ने पांच रन, पोर्टरफील्ड ने 12 रन, यूसुफ पठान ने छह रन और कप्तान इरफान पठान ने दो रन का योगदान दिया। इंडिया कैपिल्स के लिए पवन सुयाल, प्रवीण तांबे और पंकज सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए।