{"_id":"5933bd164f1c1bfb6ebdda0d","slug":"land-dispute-causes-tension-between-two-family-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष,टपूकड़ा में तनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष,टपूकड़ा में तनाव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
खूनी संघर्ष में घायल एक शख्स का इलाज करते डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले के टपूकड़ा थाना इलाके के मीठीयावास में जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष को रूप ले लिया। इस दौरान हुई लाठी भाटा जंग में दो महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दो पक्षों में हुए इस विवाद के बाद वहां तनाव के हालात बने हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार, मीठीयावास निवासी याकूब और दर्शन सिंह के परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को यह झगड़ा बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने—सामने हो गए। दोनों तरफ से लाठी—भाटा चले। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
मौके पर पहुंची पुलिस समझाइश कर रही है। घायलों को टपूकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालात नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। इसे देखते हुए यहां अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया है। पुलिस में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया है।