फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lalit Modi resigns from Nagaur Cricket Association

ललित मोदी की 'पारी घोषित', दिया तीन पेज का इस्तीफा

Sat, 12 Aug 2017 03:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 12 Aug 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Lalit Modi resigns from Nagaur Cricket Association
ललित
राजस्थान क्रिकेट संघ के अच्छे दिन जल्द आने की उम्मीद बंध रही है। संभव है कि बीसीसीआई उस पर लगा हुआ प्रतिबंध जल्द ही हटा दे। कारण है कि आरसीए के अध्यक्ष रहे ललित मोदी ने नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से देर रात इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


ललित मोदी ने अपने इस्तीफे को बड़े ही रोचक अंदाज में लिखा है। यह इस्तीफा तीन पेज का है, जिसमें मोदी ने राजस्थान क्रिकेट की स्थिति के बारे में बात तो की ही साथ ही अपनी उपलब्धियां गिनाने से भी नहीं चूके। मोदी ने पत्र में लिखा है कि किस तरह आईपीएल क्रिकेट के लिए नया प्लेटफॉर्म बनकर उभरा।
विज्ञापन


मोदी ने लिखा कि मैंने राजस्थान क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है, तब भी जब बीसीसीआई पैसा नहीं दे रहा था। बावजूद इसके राजस्थान क्रिकेट ने विकास किया। अब क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन से दूर हो रहा हूं। अब आप राजस्थान क्रिकेट के विकास का काम अपने हाथ में लो और बेहतर करके दिखाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब बंध रही है नई उम्मीद

Lalit Modi resigns from Nagaur Cricket Association
ललित मोदी का पत्र - फोटो : अमर उजाला
मोदा ने बीसीसीआई के सीईओ को लिखे पत्र में जिक्र किया कि आरसीए के फंड को मेरे कारण रोका गया था, अब मैं इस्तीफा दे रहा है तू आरसीए को फंडा जारी किया जाए। मोदी ने लिखा कि अब आरसीए अपने हिस्से के फंड का दावा कर सकता है।

मोदी ने लिखा है कि मैंने भारतीय क्रिकेट के विकास के लिए अपना योगदान दिया। अब यह अगली पीढ़ी को दे रहा हूं।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने ललित मोदी के नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष होने के चलते आरसीए पर बैन लगा दिया था। राजस्थान क्रिकेट पर लगे इस बैन के बाद से बीसीसीआई से मिलने वाला फंड और क्रिकेट मैच राजस्थान को नहीं मिल रहे थे। जिसके कारण आरसीए की स्थिति बिगड़ती जा रही थी। आरसीए कंगाली की स्थिति तक पहुंच गया था। अब उम्मीद की जा रही है कि  बीसीसीआई इस बैन को हटाएगा। पिछले दिनों आरसीए के चुनाव में भी डॉ. सीपी जोशी ने ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed