फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   kumar vishwas got angry when his name cut from a function

ठगे गए कुमार विश्वास! ऐन वक्त पर नाम हटा तो फूटा गुस्सा

Fri, 13 Oct 2017 05:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 13 Oct 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas got angry when his name cut from a function
Kumar vishwas
राजनीति में नेता विरोधियों को रोकने के लिए नए नए पैंतरे अपनाते हैं। इनमें एक पैंतरा यह भी है विरोधी को कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाए।
विज्ञापन



हाल ही में आरएसएस और भाजपा ने ऐसे ही आरोप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगाए थे। अब नया मामला राजस्थान के डूंगरपुर से सामने आया है। बृहस्पतिवार को फेसबुक लाइव के जरिए आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि डूंगरपुर में नगर परिषद  की ओर से कराए जा रहे कवि सम्मेलन से उनका नाम कटवा दिया गया। यह सब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कहने पर किया गया है।
विज्ञापन

आप के प्रभारी हैं कुमार विश्वास

kumar vishwas got angry when his name cut from a function
वसुंधरा राजे
गौरतबल है कि दीवाली मेले के मौके पर नगर परिषद ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया था। विश्वास ने आरोप लगाया है कि उन्होंने डूंगरपुर आने की तैयारी कर ली थी। उनके नाम के होर्डिंग्स तक शहर में लग गए थे। लेकिन ऐन वक्त आयोजकों ने उन्हें नहीं आने के लिए सूचित किया।

गौरतलब है कि राजस्थान में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी भी ताल ठोंक रही है। पार्टी ने कुमार विश्वास को राजस्थान के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। हाल ही में आप ने आगामी चुनावी के लिए रणनीति की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed