फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   karni sena requests pm modi to interfere in total ban of film padmavati

'पद्मावती' की प्रॉडक्शन टीम को धमकियां, करणी सेना ने दिया ये जवाब

Tue, 28 Nov 2017 08:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
karni sena requests pm modi to interfere in total ban of film padmavati
लोकेन्द्र सिंह कालवी
फिल्म 'पद्मावती' की प्रॉडक्शन टीम को मिल रही कथित धमकियों पर आज करणी सेना ने जवाब दिया है। 
विज्ञापन


करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने आज जयपुर में कहा कि ये करणी सेना को बदनाम करने की साजिश है। राजपूत करणी सेना के नाम से पद्मावती फिल्म की प्रोडक्शन टीम को मिल रही कथित धमकियों को लेकर कालवी ने कहा कि ये सिर काट देने वाली बात और 1 करोड़ बांटने वाली बातें करणी सेना को बदनाम करने की साजिश है। करणी सेना लोकतांत्रिक तरीके से इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अगली तारीख से पहले स्पष्ट करे अपना रुख

karni sena requests pm modi to interfere in total ban of film padmavati
डेमो इमेज
कालवी ने फिल्म 'पद्मावती' को बैन करने के पीएम नरेंद्र मोदी से एक बार फिर से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मोदी ने जब गुजरात में सीएम पद पर रहते हुए विवादित फिल्म 'जोधा अकबर' और आमिर खान की एक फिल्म को बैन कर दिया तो वो इतिहास के साथ छेड़छाड़ करती इस फिल्म को बैन क्यों नहीं कर सकते? 

उन्होंने कहा कि पीएम के पास कानूनन ताकत है और वो चाहे तो राष्ट्रहित में इस फिल्म पर पूर्ण रूप से बैन लगा सकते है। कालवी ने कहा कि अब तक छह राज्य इस फिल्म को अपने यहां बैन कर चुके है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म रिलीज की अगली तारीख आने से पहले अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed