फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jats announce agitation from August 23 for reservation demand

आरक्षण: जाट समाज ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर लगाए ये आरोप

Sun, 20 Aug 2017 04:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 20 Aug 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
Jats announce agitation from August 23 for reservation demand
reservation
करीब दो माह की शांति के बाद एक बार फिर जाट आरक्षण की मांग राजस्थान में जोर पकड़ने लगी है। भरतपुर-धौलपुर के जाटों को ओबीसी में आरक्षण देने की मांग को लेकर 23 अगस्त से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार ने मीडिया में बयान जारी करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य सरकार दो साल से जाटों को आरक्षण के मुद्दे पर गुमराह कर रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले हुए आंदोलन के दौरान सरकार ने समझौता कर जल्द केबिनेट की बैठक बुलाकर आरक्षण के मामले में अधिसूचना जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उस पर अभी तक अमल नहीं किया गया। इससे जाट समाज में भारी आक्रोश है।  
विज्ञापन


फौजदार ने सरकार को चेतावनी देते हुए 23 अगस्त से बड़ा आंदोलन शुरु करने की घोषणा की। इसके तहत सड़क, रेल मार्ग सहित बाजारों को बंद करवाए जाएंगे। इस आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने के लिए रविवार से गांव-गांव में संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed