फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jat agitators getting violent. damage rail track at many place

जाट आरक्षण: फिर उग्र हो गया जाट आंदोलन, आगजनी, ट्रैक उखाड़े, सड़कें जाम

Sat, 24 Jun 2017 11:11 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
jat agitators getting violent. damage rail track at many place
जाट आंदोलनकारी रेलवे ट्रेक पर। - फोटो : amar ujala

भरतपुर-धौलपुर के जाट समाज का आरक्षण आंदोलन फिर उग्र हो गया है। आंदोलनकारियों ने भरतपुर के कुम्हेर कस्बे को बंद करा दिया है। वहीं आंदोलनकारियों ने पपरेर स्टेशन पर रेललाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। भरतपुर रेल व सड़क यातायात से शनिवार को दूसरे दिन भी कटा रहा।

विज्ञापन


आंदोलन के चलते भरतपुर, धौलपुर व यूपी की ओर जाने वाली राजस्थान रोडवेज की बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं आंदोलन प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से 30 जून तक धारा-144 लगा दी है।
विज्ञापन


राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने जाटों से अपील की है कि वे उग्र न हों सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक है। दो दिन से चल रहे आंदोलन से अब जनजीवन प्रभावित होने लगा हैं। रेल व बस सेवा प्रभावित होने के कारण लोगों को भारी असुविधा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय और जाट समाज की मांग, जानें

jat agitators getting violent. damage rail track at many place
उग्र हुआ जाट आरक्षण आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि भरतपुर और धौलपुर जिले के जाटों के आरक्षण को लेकर ओबीसी कमीशन ने अपनी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को सौंप दी थी। साल 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने धौलपुर और भरतपुर के जाटों का ओबीसी आरक्षण सूची से हटा दिया था।

आंदोलनकारियों का कहना है कि सरकार ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे और लिखित में यह बताए कि जाटों को आरक्षण का लाभ कब तक मिल जाएगा।

आंदोलन के उग्र होने के कारण गर्मी की छुट्टियां खत्म होने को है और इस कारण बस व रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ है। लेकिन आंदोलन के चलते लोग जहां-तहां फंस गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed