{"_id":"63cca0abee1df118436da911","slug":"jaipur-two-children-buried-under-the-wall-of-the-house-one-dead-the-other-seriously-injured-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: मकान की दीवार गिरने से दो बच्चे दबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, हाथों से मिट्टी खोदकर बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: मकान की दीवार गिरने से दो बच्चे दबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, हाथों से मिट्टी खोदकर बाहर निकाला
Sun, 22 Jan 2023 08:04 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:04 AM IST
सार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक मकान की दीवार गिरने से दो बच्चे दब गए। एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
दीवार ढही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में निर्माणाधीन मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई। मलबे में दो बच्चे दब गए। लोगों हाथों से मिट्टी खोदकर बच्चों को बाहर निकाला। घरवाले बच्चों को हॉस्पिटल ले गए, जहां एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना भट्टाबस्ती इलाके में शनिवार शाम सवा 6 बजे हुई।
विज्ञापन
SHO हुकम सिंह ने बताया, हादसा न्यू संजय नगर बजरंग नगर में हुआ। कॉलोनी में शेरू खान के निर्माणाधीन मकान का काम कर चल रहा है। देर शाम पड़ोसी फैजान (6) पुत्र साजिद और शैंपू (6) पुत्र शरीफ पास ही खेल रहे थे। अचानक निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढह गई। मिट्टी ढहने से मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई।
विज्ञापन
हाथों से मिट्टी खोदकर लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला...
तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोग हाथों से ही मलबे को हटाकर बच्चों को ढूंढने लगे। 10 से अधिक लोग खुद फावड़ा लेकर मिट्टी हटाने में जुट गए। पुलिस और सिविल डिफेंस टीम भी मौके पर पहुंच गई। हाथों से मिट्टी को खोदकर ही दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। दोनों बच्चों को कावंटिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल शैंपू को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
10 मिनट के अंतराल में बच्चों को निकाला बाहर...
डिप्टी कंट्रोल (सिविल डिफेंस) अमित शर्मा ने बताया कि टीम के साथ काफी संख्या में लोग मिट्टी में दबे बच्चों को ढूंढने में जुट गए थे। हादसे के महज पांच मिनट बाद ही एक बच्चे शैंपू को हाथों से मिट्टी खोलकर बाहर निकाल लिया गया था। मिट्टी में दबे दूसरे बच्चे फैजान को उसके करीब 10 मिनट बाद बाहर निकाला गया।
लापरवाही के चलते हुई बच्चे की मौत...
SHO ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शेरू खान के मकान निर्माण के दौरान पड़ोस के मकान की दीवार में दरार आ गई थी। पड़ोसी साजिद ने उसे दीवार में दरार आने के बारे में बताया था। दीवार की दरार को ठीक करने के लिए भी कहा था। हालांकि, दरारों को नहीं भरवाया गया था, जिसके कारण निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढह गई। शेरू खान के खिलाफ लापरवाही के चलते बच्चे की मौत का मामला दर्ज किया जाएगा।