फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jain saint tarun sagar addressed people of sikar

लोग अपने दुख से दुखी नहीं बल्कि दूसरों के सुख से दुखी हैं: जैन मुनि तरुण सागर

Sun, 23 Jul 2017 03:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
jain saint tarun sagar addressed people of sikar
सीकर में प्रवचन देते जैन मुनि तरुणसागर महाराज - फोटो : amar ujala
सीकर में आज क्रांतिकारी संत तरुण सागर महाराज के कड़वे प्रवचनों का रामलीला मैदान में आगाज हुआ रामलीला मैदान में चलने वाले कड़वे प्रवचनों की श्रंखला में आज पहले दिन संत तरुण सागर ने लोगों को दिशा व दशा बदलने पर प्रकाश डाला। तरुण सागर ने अपने कड़वे प्रवचन में नेताओं का बखान करते हुए कहा कि आज लोगों के चेहरे से हंसी ऐसे गायब हो गई जैसे चुनाव जीतने के बाद नेता गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन


इस विषय पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि आज का व्यक्ति खुद के दुख से दुखी ना हो कर दूसरे के सुख से दुखी है। आज के व्यक्ति के जीवन से मानो जैसे खुशी गायब सी हो गई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि उन्हें बिना स्वार्थ का जीवन जीने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे जीवन में अपार खुशियां आ सके। इससे पूर्व भगवान महावीर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया वहीं नन्हे बाल कलाकारों ने धार्मिक नृत्य करके कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। 
विज्ञापन


प्रवचनों से पूर्व संत तरुण सागर को विशाल शोभायात्रा के साथ जैन भवन से मुख्य मार्गो से होते हुए रामलीला मैदान लाया गया। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संत तरुण सागर महाराज का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed