फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   history sheeter arrested by udaipur police in crore rs fraud case

करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले नामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा

Thu, 10 Aug 2017 02:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 10 Aug 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
history sheeter arrested by udaipur police in crore rs fraud case
डेमो इमेज
प्रदेश में पुलिस ने एक ऐसे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिस पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।
विज्ञापन


दरअसल, उदयपुर के हिरणमगरी थाने के हिस्ट्रीशीटर राजनगर (राजसमंद) निवासी पंकज पुत्र जगदीश लाहोटी को भीलवाड़ा की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देश की कई नामचीन कंपनियों के फर्जी पर्चेज ऑर्डर के जरिए एक स्थानीय व्यक्ति से 4.25 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

पुलिस ने लाहोटी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भीलवाड़ा कोतवाली के सब इंस्पेक्टर राजूराम पलासिया ने बताया कि कांचीपुरम निवासी नवीन पुत्र राजेंद्र कोगटा ने अपने घर में किचन बनवाया था। कोगटा को किचन पसंद आ गया। इस पर आरोपित पंकज ने कोगटा को झांसे में लेकर किचन बनाने वाली नई दिल्ली की हेपले इंडिया के डिस्ट्रीब्यूटर का काम दिलाने का भरोसा दिलाया। कोगटा इसके झांसे में आ गए।
विज्ञापन

ऐसे की करोड़ों की ठगी

history sheeter arrested by udaipur police in crore rs fraud case
आरोपित पंकज ने संगम इंडस्ट्रीज, सुधीर सर्विस, हेपले इंडिया का प्रोपराइटर बनकर व अपने नाम से भीलवाड़ा, राजनगर व नाथद्वारा में बैंक खाते खुलवा लिए। इसके बाद आरोपित पंकज ने संगम इंडिया प्रा.लि., जिंदल शॉ, आदित्य सीमेंट शंभुपुरा, बिनानी सीमेंट सिरोही व हेपले इंडिया दिल्ली जैसी नामचीन कंपनियों के फर्जी पर्चेज ऑर्डर लाकर कोगटा को दिए।

आरोपित ने कोगटा से नकद व चेक के जरिए 4 करोड़, जबकि हेपले इंडिया की डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी दिलाने के नाम से 25 लाख रुपए प्राप्त कर लिए। कोगटा को बाद में पता चला कि आरोपित ने जो पर्चेज ऑर्डर दिए वो फर्जी हैं। इसके चलते कोगटा ने चार फरवरी को भीलवाड़ा के कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed