फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   High court summoned Rajasthan BJP president

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को हाईकोर्ट ने किया तलब, कहा: हम भी तो करें उनकी खातिरदारी

Thu, 22 Feb 2018 02:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 22 Feb 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
High court summoned Rajasthan BJP president
अशोक परनामी
राजस्थान हाईकोर्ट ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष से जुड़े आपराधिक अवमानना मामले में सुनवाई की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के कोर्ट में पेश नहीं होने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई और मौखिक टिप्पणी करते हुए दोपहर दो बजे उन्हें तलब किया।
विज्ञापन


जस्टिस केएस झवेरी की खंडपीठ ने अधिवक्ता पूनम चंद भंडारी की याचिका पर ये आदेश दिए।  दरअसल पार्क की जमीन का दूसरा उपयोग नहीं करने के आदेश देने के बावजूद इस जमीन को पार्किंग के तौर पर उपयोग करने के संबंध में विवादित बयान देने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक अशोक परनामी को आपराधिक अवमानना नोटिस जारी किया गया था। जिस पर आज सुनवाई के दौरान अशोक परनामी के कोर्ट में पेश नहीं होने पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की और दोपहर 2 बजे उन्हें तलब किया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि यदि परनामी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो अदालत उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करेगी। हाईकोर्ट ने मामले में मौखिक टिप्पणी करते हुए ये भी कहा कि परनामी ने अदालत की अवमानना की है। यदि वो हमारी इतनी इज्जत करते हैं तो हमें भी उनकी खातिरदारी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फिर कोर्ट में पहुंचे परनामी

High court summoned Rajasthan BJP president
इस पर अशोक परनामी हाइकोर्ट मे पेश हुए और कहा कि वे हमेशा कोर्ट का सम्मान करते हैं। परनामी के वकील ने मामले में जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांगा है।

गौरतलब है कि मास्टर प्लान के संबंध में हाईकोर्ट की मुख्यपीठ ने गत वर्ष सुनवाई करते हुए पार्क की जमीन को बचाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद भी आदर्श नगर विधायक अशोक परनामी ने जवाहर नगर सेक्टर 4 में पार्क की जमीन पर पार्किंग विकसित करने के संबंध में अपनी स्वीकृति दी। परनामी ने गत 17 नवंबर को स्थानीय लोगों को कहा कि हाईकोर्ट से स्टे होने के कारण सरकार पार्क में पार्किंग निर्माण नहीं कर सकती है, लेकिन स्थानीय लोग ऐसा करते हैं तो हम आंखें बंद कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed