फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gehlot Vs Pilot Rajasthan Health Minister Prasadi Lal Meena targets Sachin Pilot

Gehlot Vs Pilot: सीएम गहलोत के मंत्री परसादी लाल मीणा का पलटवार, बोले-पायलट 35 दिन मानेसर में रहने की दें सफाई

Sun, 27 Nov 2022 11:22 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Nov 2022 11:22 AM IST
सार

परसादी लाल मीणा ने कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही कांग्रेस सरकार रिपीट हो सकती है। कांग्रेस आलाकमान को नेतृत्व में बदलाव नहीं करना चाहिए वरना राजस्थान में भी पंजाब जैसी स्थिति हो जाएगी। 

विज्ञापन
Gehlot Vs Pilot Rajasthan Health Minister Prasadi Lal Meena targets Sachin Pilot
परसादी लाल मीणा और सचिन पायलट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सचिन पायलट को गद्दार कहने के बाद गहलोत और पायलट कैंप में जमकर बयानबाजी जारी है। अब स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि सचिन पायलट को 35 दिन मानेसर जाने को लेकर सफाई देनी चाहिए। फिर उनकी बात जनता के गले उतरती है या नहीं देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन


मंत्री परसादी लाल मीणा ने दौसा में मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो कहा है, वह सही कहा है। यदि 102 विधायक नहीं होते तो हमारी सरकार गिर चुकी होती। इसके साथ ही परसादी लाल मीणा ने कहा कि सीएम गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो सकती है। कांग्रेस आलाकमान को नेतृत्व में बदलाव नहीं करना चाहिए वरना राजस्थान में भी पंजाब जैसी स्थिति हो जाएगी। 

विज्ञापन


दूसरी ओर राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा से पहले पायलट कैंप अपनी मांग को लेकर मुखर हो गया है। पायलट गुट के मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा था कि सचिन पायलट को जिम्मेदारी नहीं दी गई तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा था कि कहा कि पायलट ने विपक्ष में रहते हुए पार्टी को फिर से जीवित किया। उन्हें जिम्मेदारी देनी चाहिए। मैं मंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं। मैं जगह नहीं खाली करुंगा तो युवाओं को कैसे मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed