फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fire break at a marriage ceremony in jaipur

दूल्हा-दुल्हन ने लगाई स्टेज से छलांग, मची अफरा-तफरी

Wed, 19 Apr 2017 06:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
fire break at a marriage ceremony in jaipur
मैरिज होम में आग।

जयपुर के एक मैरिज होम में मंगलवार देर रात्रि हुए एक हादसे में दूल्हा—दुल्हन की जान जाते—जाते बची। स्टेज पर आग लग गई और पूरा स्टेज धूं—धूं कर जल उठा।

विज्ञापन


दरअसल शहर के जगतपुरा महल रोड स्थित जयगढ़ मैरिज होम में एक शादी—समारोह हो रहा था। रात्रि करीब 10.30 बजे जब दूल्हा—दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे, तो आतिशबाजी प्रारंभ हुई। लेकिन कुछ सैकेण्ड में ही स्टेज ने आग पकड़ ली। मौजूद दूल्हा—दुल्हन व परिजनों ने स्टेज से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इससे समारोह में अफरा—तफरी मच गई और चीख—पुकार की आवाजें सुनाई देने लगी।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद ही अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची विभाग की गाड़ियों ने आधा घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार आग लगने का प्रमुख कारण आतिशबाजी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed