{"_id":"59a96ce64f1c1bf5278b4c8a","slug":"woman-in-the-house-was-murder-by-unknown-someone-in-ajmer-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली थी महिला, दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली थी महिला, दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Sep 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली मौजूद एक महिला की अज्ञात बदमाश ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात का पता चलने पर इलाके में सनसनी मच गई।
हत्या की यह वारदात राजस्थान के अजमेर जिले में हुई। आज दोपहर को सिविल लाइंस थाना इलाके में यूनिर्वसिटी चौराहे के पास जय हनुमान कॉलोनी में एक मकान में रहने वाली महिला कला पाठक की हत्या की सूचना मिली थी।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया वारदात के वक्त हत्या की शिकार कला पाठक घर पर अकेली थी। उनके पति मनोहर पाठक एमडीएस यूनिवर्सिटी में कार्यरत है। वह रोजाना की तरह यूनिवर्सिटी में सुबह ड्यूटी पर चले गए। इसके बाद अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर कला देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद

जानिए क्यों, हत्या में किसी परिचित का हाथ होने का अंदेशा
murder
कोई परिचित मनोहर पाठक के घर पहुंचा तब दरवाजा खुला मिला। भीतर कमरे में कला पाठक लहूलुहान हालत में लाश पड़ी थी। तब हत्या की खबर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस का मानना है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। जो यह जानता है कि दिन में रोजाना कला देवी घर में अकेली रहती है।
इसके अलावा परिचित होने से वह आसानी से घर में घुसा होगा या फिर कोई सेल्समेन बनकर वारदात की होगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
इसके अलावा परिचित होने से वह आसानी से घर में घुसा होगा या फिर कोई सेल्समेन बनकर वारदात की होगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।