फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Water thiefs attacked the patrol team in jaisalmer

पानी की चोरी रोकने में बह गया खून, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 22 Oct 2017 01:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 22 Oct 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
Water thiefs attacked the patrol team in jaisalmer
fight
पानी की चोरी...सुनने में भले ही अजीब लग रहा है, लेकिन राजस्थान के इस इलाके में पानी की धड़ल्ले से चोरी होती है। कई बार पानी की चोरी का मामला खून खराबे तक पहुंच जाता है। 
विज्ञापन


जैसलमेर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के नहरी इलाकों में पानी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। यहां खेती और दूसरे कामों के लिए नहरों से पानी चुराते हैं। यहां पानी माफिया के हौंसले अपने रसूखातों के चलते बुलंद हैं। नहर विभाग और पुलिस भी इन पर हाथ डालने से कतराते है। कभी कार्रवाई होती है तो गश्ती दल पर हमला कर उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया जाता है। 
विज्ञापन


ऐसी ही ताजा मामला यहां रामगढ़ के नहरी क्षेत्र में में सामने आया। जहां पानी चोरी रोकने गए गश्ती दल पर करीब आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। रामगढ़ थानाधिकारी हरिराम चौधरी ने बताया कि नहरी अधिकारी भाटीया माईनर पर गश्त कर रहे थे। गश्ती दल में चार पुलिसकर्मी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए

Water thiefs attacked the patrol team in jaisalmer
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
भाटीया माईनर की 17 आरडी पर अवैध साईफन लगे हुए थे।  उन साईफनों को निकाल नष्ट करते उससे पहले वहां छिपे लोगों ने गश्ती दल के सदस्यों पर हमला कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी प्रेमदान घायल हो गया। बाद में अंधेरे का फायदा उठा कर आरोपी भाग गए। पुलिस का कहना है कि एक हमलावार की पहचान हुई है। 

कनिष्ठ अभियन्ता गौरव सागर ने बाबुसिंह पुत्र इन्द्रसिंह निवासी भोजराज की ढ़ाणी तथा चार-पांच अन्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने, जानलेवा हमला करने तथा सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed