फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Victims of absconding lakhs of people in Kota, absconding victims

कोटा में लाखों की ठगी कर युवक फरार, थाने पहुंचे पीड़ित

Tue, 16 May 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 16 May 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
Victims of absconding lakhs of people in Kota, absconding victims
ठगी से पीड़ित रोशनी देवी - फोटो : Amar Ujala
कोटा जिले में सोसायटी के नाम से रूपए जमा करवा कर सैंकडों लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को धोखाधड़ी के शिकार पीडितों ने गुमानपुरा थाने में पहुंचकर रोशन जमीर नाम के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


दरअसल, रोशन जमीर ने मनी बैक के नाम से एक आॅफिस खोला था। जिसमें रुपए निवेश करने और सोसायटी के बहाने पिछले कुछ सालों से छावनी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में दुकानदारों से बचत खाता खोलकर रुपए जमा करवाता रहा। इसके बाद वह कई लोगों की जमा रकम करीब एक करोड़ रुपए लेकर चला गया। वह अपने आॅफिस मनीबैक पर भी ताला लगा गया। 
विज्ञापन

ठगी से पीड़ित आशिक और रोशनी देवी ने बताया कि रोशन ने 500 रुपए से लेकर 10 हजार रूपए जमा करता था। लोगों के मुताबिक करीब 600 से 700 लोगों का करीब एक करोड़ रुपए लेकर फरार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में गुमानपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर नानक राम का कहना है कि शिकायत है कि रोशन जमीन नाम का शख्स मनी बैंक सोसायटी के नाम से आॅफिस खोलकर पैसा इकट्ठा करता था। जो अभी फरार है। उसके पास लोगों की अलग—अलग जमा रकम करीब एक करोड़ है। धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी तलाश की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed