फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   victim said, gangrape in udaipur

दिव्यांग बोली, एक महीने तक उसके साथ हुआ गैंगरेप

Fri, 04 Aug 2017 05:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
victim said, gangrape in udaipur
- फोटो : google
दिव्यांग युवती का कहना है कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर एक महीने तक दुष्कर्म किया। अब समझौते के लिए पुलिस उस पर दबाव बना रही है। 
विज्ञापन


पीड़िता जब पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस पर उसने कोर्ट के जरिये अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला राजस्थान के उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस का है। पीड़ित युवती और पिता ने आज यहां पत्रकारों के सामने अपनी पीड़ा बयां की। युवती का आरोप है कि 8 मई 2017 को वेणीराम, राज पटेल, अनिल मीणा और कैलाश पटेल उसका अपहरण करके ले गए और खरबर गांव में स्थित एक कमरे में एक महीने पांच दिन तक बंद रखकर दुष्कर्म किया। जब भी उसने इसका विरोध किया तो उसे चाकू दिखाकर मारने की धमकी दी। 

इस बीच उसके पिता बेटी की गुमशुदगी भी दर्ज करवाई। आरोपित 12 जून की रात युवती को खरबर से बांसवाड़ा ले गए और वहां रात के अंधेरे में छोड़कर फरार हो गए। उस जगह से कुछ देर बाद पुलिस की गाड़ी गुजरी तो उसने उदयपुर में गोवर्धन विलास थाने को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची थाना पुलिस को उसने आपबीती सुनाई। मेडिकल जांच भी की गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि पुलिस ने उस पर समझौते का दबाव डाला। ऐसे में उसे मजबूर होकर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। उधर, पीड़िता के परिजनों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपितों से उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। इधर, मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपित वेणीराम और उसके परिजनों ने सभी आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि वे जांच को तैयार हैं। इन्होंने यह भी कहा कि हिस्ट्रीशीटर लालाराम गुर्जर सहित कुछ लोगों ने इस कांड को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed