फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two smugglers are arrested in jodhpur

घर की अलमारी में छिपा रखा था नशे का सामान, 40 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2018 08:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 04 Jan 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
two smugglers are arrested in jodhpur
गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर टीम ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


ब्यूरो की जोधपुर टीम ने सीकर जिले के पाटन से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त एक स्वीफ्ट कार को जब्त किया है। साथ ही, दोनों तस्करों से करीब 40 किलो गांजा भी बरामद किया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर के क्षेत्रीय निदेशक विजेन्द्रसिंह ने बताया कि टीम ने गांजा तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीकर के पाटन स्थित वार्ड संख्या 3 निवासी कन्हैयालाल गुप्ता के घर और दुकान में तलाशी ली। इस दौरान आरोपी कन्हैयालाल गुप्ता की दुकान से 16 किलो 2 सौ ग्राम और 4 सौ 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही, आरोपी की दुकान से 7 लाख 40 हजार की नकदी भी जब्त की गई।
विज्ञापन

कार से करता था सप्लाई

two smugglers are arrested in jodhpur
जब्त कार
क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि हरियाणा के कौसली जिला रेवाडी निवासी अजय यादव को भी गिरफ्तार कर उसकी कार से गांजा जब्त किया गया है। वह कार में गांजा छिपाकर हरियाणा से लेकर आया था। दोनों तस्करों से 40 किलो गांजा बरामद किया गया है। इस पर टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी लम्बे समय से गांजा तस्करी में लिप्त हैं। आरोपी कन्हैयालाल गुप्ता ने अपने घर में एक गुप्त तरीके से अलमारी में एक कबर्ड बना रखी थी जिसमें ये गांजा छिपाकर रखा गया था। अब टीम मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed