{"_id":"590345a74f1c1b4522c0c960","slug":"two-man-die-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी जीप में बैठे लोगों की ऐसे आई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी जीप में बैठे लोगों की ऐसे आई मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 28 Apr 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर के दादिया थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर भैरूजी स्टैण्ड के पास बेकाबू ट्रक ने खड़ी जीप के टक्कर मार दी। हादसे में जीप में सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दादिया थानाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि दुल्हावाली ढाणी तन राधाकिशनपुरा निवासी गुर्जर परिवार के लोग शुक्रवार को जीप में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में भैरूजी स्टैण्ड के पास जीप चालक रामेश्वरलाल जीप को साइड में खड़ी करके दाढ़ी बनवाने चला गया। इस दौरान कुछ लोग जीप में ही सवार रहे। तभी तेज गति से आए बेकाबू ट्रक ने खड़ी जीप के टक्कर मार दी। इससे जीप में सवार रामेश्वर के पुत्र सांवरमल गुर्जर व कैलाश, कालुराम पुत्र बोधुराम घायल हो गए।
तीनों को एसके अस्पताल ले जाया गया। इनमें से सांवरमल व कालूराम की मौत हो गई तथा कैलाश को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दादिया थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।