{"_id":"59ec68664f1c1bd1538b87bb","slug":"tractor-trolley-turn-in-road-accident-death-of-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल बनकर आई ट्रैक्टर ट्रॉली, छीन ली मासूम की जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काल बनकर आई ट्रैक्टर ट्रॉली, छीन ली मासूम की जिंदगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 22 Oct 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
Road Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। उसके नीचे दबने से एक बच्चे की मौत हो गई।
सीकर के थोई थाना इलाके में त्रिलोक पुरा सिहोडी बाईपास के पास रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पांच लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ियां भरी हुई थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
पुलिस के अनुसार, लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर जा रहा था। सिहोडी त्रिलोकपुरा बाईपास के पास अचानक चालक ने ट्रैक्टर पर संतुलन खो दिया। इससे ट्रॉली पलटी गई और पास में जा रहे एक बच्चे पर जा गिरी। इससे बच्चा ट्रोली के नीचे दब गया और बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं ट्रॉली में सवार पांच लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन थोई थाना पुलिस करीब 1 घंटे देरी से पहुंची। घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।